पुलिस क्षेत्राधिकारी के दफ्तर में यदि कोई फरियादी किसी अधिकारी या पुलिसकर्मी के पैर छुएगा तो उसे 200 रुपये का अदा करना पड़ेगा जुर्माना

फैजाबाद जनपद के शिकोहाबाद पुलिस क्षेत्राधिकारी के दफ्तर में यदि कोई फरियादी किसी अधिकारी या पुलिसकर्मी के पैर छुएगा तो उसे 200 रुपये का जुर्माना अदा करना पड़ेगा। अपने काम के लिए पुलिस के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाने की प्रथा पर लगाम लगाने के लिए यह कोशिश की गई है। इस बाबत कार्यालय की दीवार पर वॉल पेंटिंग भी कराई गई है। सामान्य तौर पर यह देखा जाता कि अगर कोई व्यक्ति पीड़ित होता है और कहीं पर उसकी सुनवाई नहीं होती है तो वह व्यक्ति अधिकारी या किसी पुलिसकर्मी के पैरों को भी पकड़ लेता है। गिड़गिड़ाने के साथ ही वह अपने काम की गुहार लगाता है। उसे उम्मीद रहती है कि सरकारी हुक्मरानों का पैर छूने से दिल पसीजेगा और उसका काम हो जाएगा। पैर छूने वालों में बुजुर्गों की भी बड़ी संख्या रहती है।
ऐसे कई उदाहरण सामने आने के बाद शिकोहाबाद सीओ ने इस प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए एक कदम उठाया है। दरअसल, सीओ शिकोहाबाद कमलेश कुमार ने कार्यालय की दीवार पर वॉल पेंटिंग कराई है। इसमें एक नोटिस लिखा हुआ है कि क्षेत्राधिकारी कार्यालय में बाबूजी नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं है। इस कार्यालय में कोई भी व्यक्ति पैर न छुए। पैर छूने पर 200 रुपये का जुर्माना देना होगा। इस संबंध में सीओ शिकोहाबाद का कहना है कि हम सभी सरकारी सेवक हैं। सरकार हमें वेतन देती है। कोई बुजुर्ग हम लोगों के पैर छुए यह हमारे संस्कारों के भी खिलाफ है। फरियादी को चाहिए कि वह सामान्य अभिवादन के साथ सामने बैठे और अपनी समस्या बताएं। पुलिस उस समस्या को हल करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000