प्रतापगढ़ लालगंज कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई फायरिंग हमलावारों की दो बाइकें जलकर हुई खाक

प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज के विरसिंहपुर गांव में फायरिंग तथा तोडफोड की घटना से दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग में एक युवक को पैर मे गोली लग गयी। वहीं हमलावरों की दो बाइकें भी आग के हवाले हो उठी। गोलीबारी की दिनदहाडे घटना की जानकारी होते ही लालगंज पुलिस के होश फाख्ता हो उठे। आननफानन मे सीओ तथा अतिरिक्त सीओ के साथ लालगंज तथा संग्रामगढ़ व रानीगंज कैथौला की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि आरोपियो मे से पुलिस के हत्थे एक भी नहीं चढ़ सका। लालगंज कोतवाली के विरसिंहपुर जंगल गांव निवासी बृजेन्द्र कुमार तिवारी उर्फ सोनू तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरूवार को दिन मे तीन बजे उसके घर पर तीन बाइकों से आधा दर्जन लोग अवैध असलहे के साथ आ धमके।

आरोपियों पडोसी गांव बीजूमऊ के चंद्रबली मिश्र के पुत्र अभिषेक मिश्र तथा पडोसी जिले रायबरेली के सलोन थाना के करहिया बाजार निवासी मनीष ओझा पुत्र बब्लू ओझा व सरैंया सलोन निवासी शिवम मिश्र पुत्र युगुल मिश्र तथा लालगंज कोतवाली के बाबा का पुरवा निवासी दिनेशमणि तिवारी पुत्र तीर्थराज तिवारी व चौबे का पुरवा लालगंज निवासी मोहनलाल चतुर्वेदी के पुत्र वीरेन्द्र व एक अज्ञात आरोपी ने दरवाजे पर पहुंचकर गालीगलौज शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी अभिषेक मिश्र ने पीडित के ऊपर पिस्टल से जानलेवा फायर झोंक दिया। फायरिंग मे पीडित के पैर मे गोली लग गयी। गंभीर रूप से चुटहिल पीडित जान बचाने के लिए घर मे घुस रहा था तो आरोपियो ने घर के अंदर भी उसका पीछा किया। हालांकि पीडित ने दरवाजा बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोप है कि अवैध असलहे से लैस आरोपियो ने पीडित के घर पर जमकर फायरिंग करते हुए दहशत का माहौल बनाया। इस बीच फायरिंग तथा शोर शराबा सुनकर गांव के लोग भी एकत्रित हो गये। इस पर आरोपी अपनी दो बाइकें छोडकर फरार हो गये।

सूत्रों के मुताबिक गुस्साए ग्रामीणों ने बाइक को तोडकर आग के हवाले कर दिया। इधर फायरिंग की सूचना मिलते ही इंचार्ज एसओ राजेश कुमार तथा सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर व अतिरिक्त सीओ अमरनाथ गुप्ता भी भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर स्थिति भांपकर सीओ के निर्देश पर संग्रामगढ़ पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने गोली लगने से घायल बृजेन्द्र तिवारी को इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को एक भी आरोपी नही मिल सका। हालांकि पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत मे लेकर कोतवाली ले आयी है। दिनदहाडे कोतवाली क्षेत्र मे गोलीबारी की घटना से जिला पुलिस प्रशासन भी सकते मे आ गया। दूसरे पक्ष की ओर से समाचार भेजे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौपी गयी है। घायल पक्ष रामपुर संग्रामगढ़ के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख से जुड़ा हुआ बताया जाता है। वहीं दूसरा पक्ष बीजूमऊ गांव के पूर्व प्रधान से जुड़ा हुआ है। बतादें अभी पिछले रविवार को ही लालगंज कोतवाली के पूरे इच्छाराम गांव मे भी जमकर ईट पत्थर चलने के साथ फायरिंग की घटना घटित हुई थी। इंचार्ज एसओ राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000