उत्तरप्रदेशजौनपुर पैरामेडिकल एवं नर्सिंग होम के निदेशक को गोली मारने की मिली धमकी By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Sep 1, 2022 533 जौनपुर। क्षेत्र के एक पैरामेडिकल एवं नर्सिग होम के निदेशक को गोली मारने की धमकी मिली है। शहर के एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए निदेशक ने डीएम व एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। धमकी देने वाले ने किसी चीज की डिमांड नहीं की है। जिससे धमकी देने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। गुरैनी के भुड़कुड़हा रोड स्थित अपोलो पैरामेडिकल एवं नर्सिग होम संस्थान के निदेशक डा.आबिद खान का आरोप है कि 29 अगस्त को लगभग 11 बजे जौनपुर शहर का एक व्यक्ति चार पहिया वाहन से उनके संस्थान पर पहुंचा। पहुंचते ही उसने कर्मचारियों को गाली गलौज देना शुरु कर दिया। कारण पूछने पर वह आग बबूला हो गया। कहा कि यहां से संस्थान चलाना बन्द करो या जैसा मैं कहूं उस हिसाब से काम करो। मेरे पास राइफल है। उसकी गोली का शिकार मत बनो। इस धमकी भरे शब्दों से संस्थान के निदेशक व कर्मचारी भयभीत हो गए। तभी से निदेशक समेत सभी स्टाफ डरे हुए हैं। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। अपराध 533 Share