प्रतापगढ़ नगरीय निकाय के निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम में जनसामान्य करें सहयोग एडीएम

18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाता निर्वाचका नामावली में अपना पंजीकरण करायें एडीएम…

प्रतापगढ़। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वान-2022 के अन्तर्गत निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम जनपद के सभी नगर निकायों में प्रगति पर है। निर्वाचक नामावली में परिवर्धन, संशोधन तथा विलोपन हेतु बूथवार बीएलओ की तैनाती की गई है जो घर-घर जाकर कार्य सम्पादित करेगें। बीएलओ के कार्यो की निगरानी तथा जांच हेतु पर्यवेक्षक लगाये गये है तथा इनके ऊपर सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। बीएलओ निर्वाचक नामावली लेकर घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेगें। प्रत्येक घर में नये मतदाता जिनके नाम मतदाता सूची में नही है उनका नाम व अन्य विवरण निर्वाचक गणना कार्ड में दर्ज करेगें, जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या जो उस घर में नही रह रहे है उनके नाम निर्वाचक गणना कार्ड में विलोपन (काटने) हेतु अंकित कर लेगें।

यदि किसी मतदाता का नाम गलत अंकित है तो सही नाम अंकित करने के लिये निर्वाचक गणना कार्ड में दर्ज कर लेगें। परिवर्धन, विलोपन एवं संशोधन हेतु जो नाम निर्वाचक गणना कार्ड में बीएलओ द्वारा दर्ज किये जायेगें उस परिवार के सम्बन्धित व्यक्ति अथवा परिवार के वरिष्ठ सदस्या या मुखिया के हस्ताक्षर या निशानी अंगूठा लिया जायेगा। उन्होने कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति जिसने 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है तथा सम्बन्धित नगरीय निकाय के किसी वार्ड में सामान्य रूप से निवासी है, उस वार्ड की निर्वाचक नामावली में मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकता है। किसी जानकारी के लिये जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/अपर जिलाधिकारी, नगर निकाय क्षेत्र के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उपजिलाधिकारी या तहसीलदार/अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होने कहा है कि नगरीय निकाय के निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम में जनसामान्य सहयोग करें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000