गूगल के मैनेजर को खाने में नशीली दवा देकर लड़की के घरवालों ने जबरन लड़की से कराई शादी

मध्य प्रदेश के भोपाल में गूगल कंपनी में मैनेजर एक युवक की बंधक बनाकर शादी कराने का मामला सामने आया है। युवती ने युवक को फोन कर बुलाया और फिर उसके परिजनों ने कमरे में बंद कर उसे नशीला खाना खिलाया। इसके बाद उसकी शादी कराई गई। अब उसे दहेज प्रताड़ना के केस में फंसाने की बात कहकर ब्लैकमेल किया जा रहा है और 50 लाख रुपये की मांग की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर कमलानगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पीड़ित 35 वर्षीय गणेश शंकर गोपालन ने बताया कि वह कस्तूरबा नगर गोविंदपुरा का रहने वाला है। वर्तमान में कनकपुरा बेंगलुरू में रहता है। वह गूगल कंपनी में मैनेजर है। गणेश ने बताया कि वह भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) से पढ़ा है। उसके साथ पारुल भी पढ़ती थी। वह गणेश से शादी करना चाहती थी। गणेश के इनकार करने के बाद लड़की ने उसके पिता कमलेश सिंह से 2020 में उसके माता-पिता के पास शादी का प्रस्ताव भिजवाया। प्रस्ताव ठुकरा दिया गया तो उन्होंने देख लेने की धमकी भी दी। गणेश ने बताया कि पारुल उसे फोन कर इमोशनल ब्लैकमैल करती थी। उसने जून 2022 में कहा कि वह एक बार भोपाल आकर उसके माता-पिता से मिलकर जाए। वह उसके बाद उससे कभी संपर्क नहीं रखेगी। उसकी बात पर यकीन कर गणेश भोपाल आया।

एयरपोर्ट पर पारुल का भाई शैलेष और जीजा विजेंदर उसका इंतजार कर रहे थे। वह उसे लेकर नेहरू नगर के एक फ्लैट पर पहुंचे और बंद कर दिया। वहां से जाने का कहने पर उसे धमकाते और मारते-पीटते। उसे खाने में नशीला दवा मिलाकर दी जाती थी, जिससे नींद आती रहती थी। परिजनों ने गणेश को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। गणेश ने बताया कि उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था। उसके पूछने पर पारुल के जीजा ने बताया कि 25 और 26 जून को पारुल की शादी भोपाल में ही होने वाली है। उसे धमकी देकर जबरन शादी के कार्यक्रम में शामिल कराया गया। जहां तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। गणेश ने बताया कि कार्यक्रम में उसके और पारुल के साथ में परिजनों ने फोटो खींच लिए। अब उसे धमकी दे रहे है कि वह पारुल को पत्नी के तौर पर स्वीकार करें। नहीं तो उसे और उसके माता-पिता को झूठे केस में फंसा दिया जाएगा। मना करने पर उससे और माता-पिता से 50 लाख रुपये की डिमांड भी कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000