शहर के कोतवाली इलाके में ड्यूटी के दौरान चौकी प्रभारी ज्ञानेश कुमार पर हमले की कोशिश, जान से मारने की मिली धमकी

प्रयागराज। पुलिस जो अपराधियों से आम जनता की सुरक्षा करती है, लेकिन अब पुलिस खुद ही सुरक्षित नहीं है। प्रयागराज शहर के कोतवाली इलाके में ड्यूटी के दौरान चौकी प्रभारी ज्ञानेश कुमार पर हमले की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना से परेशान ज्ञानेश ने कोतवाली थाने में धमकाने वाले अभिषेक पुरवार उर्फ चिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसकी तलाश चल रही है। शहर के बादशाही मंडी में तैनात ज्ञानेश कुमार बताया गया कि हमीरपुर निवासी ज्ञानेश कुमार चौकी प्रभारी बादशाही मंडी के पद पर तैनात हैं। रविवार की रात में उनकी ड्यूटी रात्रि कालीन अधिकारी के रूप में लगी थी। वह हमराहिओं के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए गश्त कर रहे थे। आरोप है कि लोकनाथ चौराहे के पास जब वे पहुंचे तो देखा कि मोहम्मद अली पार्क के करीब कुछ युवक खड़े हुए हैं। जब उनसे वहां मौजूद होने का कारण पूछा गया तो सही जवाब नहीं दे पाए, तब उन्हें घर जाने के लिए कहा गया।

दारोगा की तहरीर पर चिंटू पुरवार पर केस दर्ज चौकी प्रभारी ज्ञानेश कुमार के कहने पर तीन युवक तो मौके से चले गए लेकिन नशे में धुत एक शख्स गाली गलौज करते हुए उन पर हमले का प्रयास किया। इतना ही नहीं उसने कहा कि उसका नाम अभिषेक पुरवार उर्फ चिंटू है, जिसे वह नहीं जानता है। चिंटू जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन पकड़ में नहीं आया। दारोगा ज्ञानेश कुमार की तहरीर पर चिंटू पुरवार खिलाफ मुकदमा लिखा गया। पूर्व में पीआरवी दारोगा पर भी हुआ था हमला उल्‍लेखनीय है कि कुछ दिन पहले खुल्दाबाद में भाइयों के बीच मारपीट की सूचना पर पहुंचे पीआरवी के दारोगा प्रमोद कुमार पर भी हमला हुआ था। हमले में वह जख्मी हो गए थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन आरोपित अभी तक गिरफ्त में नहीं आया है। पहले खुल्दाबाद में हमला और अब कोतवाली में हमले की कोशिश की घटना ने पुलिसकर्मियों में खलबली मचा दी है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000