दिनदहाड़े ट्यूशन पढ़ाने वाली छात्रा से गैंगरेप के मामले में र‍िपोर्ट ल‍िखने में हुई देरी पर हुसड़िया चौकी इंचार्ज निलंबित, 3 थाना प्रभारियों को नोटिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में दिनदहाड़े ट्यूशन पढ़ाने वाली छात्रा से गैंगरेप के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पीड़ि‍ता अपनी र‍िपोर्ट ल‍िखवाने के ल‍िए तीन थानों में भटकती रही, लेकिन उसकी क‍िसी ने मदद नहीं की। मामला जब सोशल मीड‍िया पर चर्चा में आया तो अध‍िकार‍ियों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद र‍िपोर्ट ल‍िखने के आदेश जारी क‍िए थे। अब इस मामले में हुसड़िया चौकी इंचार्ज को निलंबित कर द‍िया गया है और अन्‍य तीनों थाना प्रभार‍ियों को नोट‍िस जारी की गई है। राजधानी पुल‍िस की लचर कार्यशैली पर सवाल में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने शन‍िवार की रात तीन पुलिस थानों के चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। रविवार देर शाम जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने इस मामले पर एफआईआर दर्ज की थी।

इस घटना के बाद पुलिस पर सहयोग न करने के आरोप लगने लगे। कई मह‍िला संगठनों ने भी इस मामले में पुल‍िस की लचर कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने 18 घंटे बीत जाने के बाद मेडिकल के लिए पीड़िता को हजरतगंज स्‍थि‍त झलकारी बाई अस्पताल भेजा। इस संबंध में डीसीपी ईस्ट ने मीड‍िया को बताया था क‍ि एक ऑटो-रिक्शा चालक ने शन‍िवार की शाम एक सवारी के साथ मिलकर ट्यूशन से घर लौट रही एक लड़की के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को हुसड़िया चौराहा पर फेंक दिया था।पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती के विरोध करने पर उन्होंने उसके सिर पर वार किया जिससे वह बेहोश हो गई। ऐसे में ऑटो चालक युवती को हुसड़िया चौराहे पर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने इस घटना की IPC की धारा- 342,376-D,323,392 और 506 में FIR एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताब‍िक दोनों आरोपियों की शिनाख्त हो गई है। आरोपियों की पहचान आकाश और इमरान के रूप में हुई है।

पीड़िता ने बताया कि दोनों युवक मुझे ऑटो से सुशांत गोल्फ सिटी के प्लासियो मॉल के पीछे की झाड़ियों में ले गए, वहां दोनों ने मेरे साथ करीब तीन घंटे तक रेप किया। होश आने पर जब वो शोर मचाती तो आरोपी उसे जख्म देते थे और धमकी देते थे चिल्लाएगी तो मार डालेंगे। उसे कई जगह दरिंदों की तरह नोचा गया है। सुनसान जगह देखकर ऑटो से बाहर फेंककर फरार हो गए। मामले की शिकायत करने के लिए परिजन जब गोमतीनगर थाने पहुंचे तो वहां मौजूद इंस्पेक्टर ने बताया कि यह घटना विभूतिखंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इसके बाद परिजन पीड़िता को विभूतिखंड थाने लेकर पहुंचे। यहां इस्पेक्टर पीड़िता से तहरीर तो ले ली, लेकिन मामले में केस दर्ज नही किया और न ही घटनास्थल पर गए। जब पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से मामले की गुहार लगाई तब आनन-फानन में मामले में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई। वहीं लगभग 18 घंटे बीतने के बाद पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000