ज्ञानवापी पर मचा घमासान, सीएम योगी की टिप्पणी पर बिफरे ओवैसी,अतीक हत्या को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ज्ञानवापी पर बयान दिए जाने के बाद सियासी घमासान मच गया है। सीएम ने एएन‌आई से बात करते हुए ज्ञानवापी प्रकरण में कहा क‍ि अगर उसे मस्‍ज‍िद कहेंगे तो फ‍िर व‍िवाद होगा। सीएम के इस बयान के बाद अब एआईएमआईएम के मुखिया सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुख्यमंत्री जानते हैं कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ASI की रिपोर्ट पर निर्णय देने वाला है। इसलिए उन्होंने इस तरह का बयान दिया। ओवैसी ने कहा कि जिस जगह पर 400 साल से मस्जिद है आप उसे दबाना चाहते हैं। यह इनका सांप्रदायिकता की राजनीति है और उनका इस मामले में न्यायिक अतिरेक है।

ओवैसी ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ बुलडोजर पॉलिटिक्स करते हैं। उनका बस चले तो वह बुलडोजर चला देंगे। माफिया अतीक अहमद हत्या को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ को घेरा। ओवैसी ने कहा कि आप लोगों ने देखा नहीं कि कैसे पुलिस की कस्टडी में रहे एक पूर्व सांसद के हाथों में हथकड़ियां लगी हुई थी और उसकी गोली मार कर हत्या दी गई।

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने आज सोमवार को एएनआई से बात करते हुए साफ कहा है कि अगर ज्ञानवापी को मस्जिद कहा जाएगा तो इस पर विवाद होगा। भगवान ने जिसे दृष्टि दी है वो देखें क‍ि त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है। ये हमने तो वहां नहीं रखा है। वहां ज्योर्तिलिंग है, देव प्रतिमाएं हैं। पूरी दीवार चिल्ला-चिल्ला कर कह कह रही हैं। इतना ही नहीं सीएम ने यह भी कहा था कि ये प्रस्ताव तो मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि साहब ऐतिहासिक गलती हुई है और उस गलती के लिए हम समाधान चाहते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000