ओवरटेक को लेकर बीच सड़क पर आकाश नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, सामने आई वारदात की वजह

मुंबई। मुंबई के मलाड में बीते शनिवार को एक रोड रेज की घटना हुई थी, जिसमें आकाश नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

क्या है मामला…

पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 12 अक्टूबर की है। घटना में मृतक आकाश माइन अपने परिवार के लिए नई गाड़ी बुक करके मलाड इलाके के शिवाजी नगर चौक से लौट रहा था। आकाश अपनी बाइक पर सवार था और उसके माता-पिता एक ऑटो रिक्शा में आ रहे थे।

कहासुनी के बाद आकाश ने वहां खड़े लोगों पर किया था हमला… 

एक ऑटो रिक्शावाले और आकाश के बीच ओवरटेक को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद आसपास के लोग वहां जमा हो गए। आसपास के लोग कोशिश कर रहे थे कि झगड़े को सुलझाया जा सके लेकिन आकाश ने अचानक वहां खड़े कुछ लोगों पर हमला किया, इसके बाद अन्य लोगों ने भी आकाश की जमकर पिटाई की।

आकाश को पिटता हुआ देखकर उसके माता-पिता ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन इस दौरान वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गुस्साए लोगों ने उसके पिता की भी जमकर पिटाई की और मां अपने बच्चे को बचाने के लिए उस पर लेट गई लेकिन इसके बावजूद लोग उसे मारते रहे।

पुलिस सूत्रों ने क्या कहा…

इस मामले में पुलिस सूत्रों का कहना है कि मारपीट के दौरान ऐसा नहीं लगा था कि आकाश की मृत्यु हो जाएगी लेकिन उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरे प्रकरण में आकाश द्वारा भी जिन लोगों पर हमला किया गया था उन्हें भी गंभीर चोटे आई हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुल मिलाकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 115(2), 352, 324(4), 189(2), 189(4), 190, 191(2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल सभी आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में शुरुआती जांच में ऐसा नजर आया था कि कुछ ऑटो चालकों द्वारा मिलकर आकाश की पिटाई की गई लेकिन ऐसा नहीं है। कहासुनी ऑटो चालक अविनाश कदम और आकाश के बीच हुई, अन्य ऑटो चालक वहां से निकल गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000