नशे में 16 साल की लड़की से छेड़खानी करने आधी रात घर में घुस गया दरोगा, नंगाकर खम्भे से बांधकर गाँव वालो ने पीटा 

आगरा। जिन्हें आप खंभे में नंगे बदन बंधा हुआ देख रहे हैं वैसे तो दिन के उजाले में इनके सीने पर खाकी वर्दी सजी थी। कंधे पर दो स्टार भी लगे थे। यानी ये सरकारी अफसर और दो स्टार वाले दरोगा जी हैं। जहां की ये फोटो है वो शहर है यूपी का आगरा। वही जहां प्यार की इबारत ताजमहल है. लेकिन ये दरोगा जी प्यार से नहीं बल्कि अपनी हवस को पूरी करने के लिए 16 साल की एक लड़की को ब्लैकमेल कर उससे छेड़छाड़ करते थे। और इसी शर्मनाक हरकतों की वजह से ही नंगे बदन में इन दरोगा जी की कुटाई हो रही है। ये भी पता चला है कि उस लड़की से वो अक्सर छेड़छाड़ करते थे और जब वो शिकायत करने की बात कहती थी तब दरोगा जी धमका देते थे। ये कहकर कि तुम्हारे पिताजी को फर्जी किसी केस में जेल भेज देंगे। बस इस वजह से लड़की डर जाती थी और दरोगाजी की हर तरह के हवस को चुपचाप बर्दाश्त करने लगी थी। लेकिन गांव वालों को जब ये शक हुआ कि दरोगा अक्सर रात में नशे में धुत होकर लड़की को परेशान कर रहा है तो उसे सबक सिखाने की ठान ली और फिर बिजली के खंबे से बांधकर ना सिर्फ उस दरोगा का नशा उतारा बल्कि जमकर पिटाई भी की। अब पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उस दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

क्या है छेड़खानी करने वाले दरोगा का ये मामला…

इस अय्याश और खाकी को बदनाम करने वाले दरोगा का नाम संदीप कुमार है। ये घटना एत्मादपुर एरिया के एक गांव की है। यहां पर एक गांव की 16 साल की लड़की के साथ ये घटना हुई। जिस गांव में युवती रहती थी उसी गांव की चौकी में दरोगा संदीप कुमार की तैनाती थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 2 माह से लगातार दरोगा गांव में आ रहा था। ग्रामीणों को उसकी हरकतों पर शक था. रविवार यानी 17 सितंबर की देर रात दरोगा अन्य पुलिसकर्मी के साथ गांव में पहुंचा था। उस समय वो दरोगा संदीप कुमार पूरी तरह से नशे में धुत था. वो गांव में आया और अपने साथी पुलिसकर्मियों को दूसरे एरिया में पैट्रोलिंग के लिए भेज दिया और खुद एक घर में जबरन घुस गया. इस बारे में पिछले काफी समय से गांववालों को शक हो गया था। इसलिए जैसे ही दरोगा उस घर में जबरन घुसा उसके कुछ देर बाद ही गांव के लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खुलवाने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने बलपूर्वक दरवाजा खोलकर अंदर चले गए और दरोगा को पकड़ लिया। कमरे में दरोगा बिना कपड़ों के था और उसके पास कई आपत्तिजनक सामान भी मिले इसे देख गुसाएं ग्रामीणों ने दरोगा को बंधक बना लिया। उसके हाथ पैर रस्सी से बांध दिए. इसके बाद दरोगा की खूब पिटाई की गई।

दरोगा देता धमकी शर्तें नहीं मानी तो पिताजी को फर्जी केस में फंसा देंगे…

इस घटना को लेकर पीड़ित लड़की ने एक वीडियो में आपबीती सुनाई है। उसने दावा किया कि वो दरोगा मुझे करीब एक महीने से ज्यादा समय से परेशान कर रहा है। उसने बताया कि वो धमकी देता था कि अगर मेरी बात और शर्तें नहीं मी तो तुम्हारे पिता को किसी भी झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दूंगा। इसके बाद वो धमकी देकर अक्सर उससे छेड़छाड़ करता था। रात में वो धमकी देकर मुझसे जबर्दस्ती करता था।

दरोगा सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू… 

इस मामले के सामने आने के बाद आगरा के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदिर सिंह ने तुरंत उस दरोगा संदीप कुमार को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए। इस बीच, जब दरोगा के बंधक बनाए जाने की सूचना मिली तो एसीपी की एक टीम ने किसी तरह से उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000