पत्नी की हत्या के लिए तांत्रिक बुलाया, मुर्गे की बलि दी, लेकिन फिर जो हुआ उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती

उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली रेखा कुछ दिनों से काफी परेशान थी। दिल्ली पुलिस में काम करने वाले उसके पति की उसे खोज खबर नहीं मिल रही थी। वो अपने पति के लिए दर-दर भटक रही थी। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी, बड़े अधिकारियों से भी मिली, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसका पति तो रच रहा था उसके ही कत्ल की खूनी साजिश। एक ऐसी साजिश जिसमें पत्नी भी मर जाए और कोई उसका बाल भी बांका न कर पाए।

तंत्र-मंत्र और पत्नी के कत्ल की साजिश…

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात गोपी अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था। वो दिल्ली में रहता था जबकि पत्नी मेरठ में। करीब एक साल पहले से गोपी ने पत्नी को मौत देने की तैयारी कर ली थी और इसके लिए उसने सहारा लिया था तंत्र विद्या का। उत्तर प्रदेश के सिरजेपुर के एक तांत्रिक गणेशानंद से गोपीचंद ने संपर्क किया और उसे बताया कि वो अपनी पत्नी से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा चाहता है।

दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल ले रहा था तांत्रिक की मदद…

तांत्रिक ने गोपीचंद को भरोसा दिलाया कि वो अपनी तंत्र विद्या से रेखा का कत्ल कर देगा और किसी को कुछ पता भी नहीं चलेगा। लोगों को लगेगा कि वो बीमारी से मरी है। गोपीचंद ने गणेशानंद को इस काम के लिए करीब साढ़े चार लाख रुपये दिए। गणेशानंद ने कहा कि इस साधना में कुछ महीने लगेंगे, जैसे ही साधना पूरी होगी उसकी पत्नी की मौत हो जाएगी।

तांत्रिक ने आखिरी साधना के लिए कॉन्स्टेबल को बुलाया…

वक्त बीतता गया। इसी साल मार्च के महीने में गोपीचंद ने 14 दिन की छुट्टियां मांगी। इस बार वो छुट्टियां लेकर सीधा गणेशानंद के पास पहुंचा। वो अब अपनी पत्नी को मारने का और इंतजार नहीं करना चाहता था। वो चाहता था कि जल्द से जल्द उसकी पत्नी की मौत हो जाए। गणेशानंद भी अब पूरी तरह से तैयार था रेखा को मौत की नींद सुलाने के लिए। उसने गोपीचंद से कहा कि एक आखिरी साधना और फिर वही होगा जो वो चाहता है।

नदी किनारे रात में दी जानी थी एक मुर्गे की बलि…

तांत्रिक ने गोपीचंद को साधना के लिए कुछ सामान लाने के लिए कहा। उसने बताया कि ये साधना नदी किनारे आधी रात को पूरी की जाएगी। तंत्र साधना के लिए एक मुर्गे की बलि देनी होगी। साथ ही तांत्रिक ने गोपीचंद को एक लाख रुपये और लाने के लिए कहा। गोपीचंद खुश था कि आज की रात उसकी पत्नी की जिंदगी की आखिरी रात होगी। 26 मार्च के दिन गोपीचंद शाम होते ही सारा सामान लेकर तांत्रिक गणेशानंद के पास पहुंच गया।

तंत्र साधना शुरू हुई, लेकिन फिर…

दोनों बाइक से नदी किनारे पहुंचे। उसके हाथ में वो मुर्गा था जिसकी बलि देनी थी, एक बड़ा चाकू भी वो लेकर आया हुआ था। इसके अलावा कुछ तंत्र साधना की चीजें लेकर ये नदी किनारे बैठे। तांत्रिक तैयार था उस तंत्र साधना के लिए जिसके बाद रेखा की मौत होनी थी। कुछ मंत्रों के बाद तांत्रिक चाकू उठाकर मुर्गे की बलि दे दी। गोपीचंद खुश था, लेकिन तभी इस तांत्रिक ने अपना चाकू गोपीचंद की तरफ मोड़ा और सीधा उसका भी गला रेत दिया। तांत्रिक रेखा की हत्या तो नहीं कर पाया, लेकिन उसने रेखा के पति गोपीचंद को मौत दे दी थी। इस तांत्रिक ने लाश को वहीं पानी में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया।

तांत्रिक को दे चुका था साढ़े पांच लाख रुपये…

दूसरी तरफ रेखा अपने पति के लिए परेशान थी। पुलिस भी तलाश कर रही थी। रेखा को पता था कि कुछ समय से उसका पति एक तांत्रिक से मिलता है। हालांकि वो ये नहीं जानती थी कि वो उसकी हत्या करवाने के लिए तांत्रिक के संपर्क में है। पुलिस ने गणेशानंद की तलाश शुरू की। कुछ ही दिनों वो पुलिस की गिरफ्त में था। पहले वो बहाने बनाता रहा, लेकिन आखिरकार उसने सच उगल ही दिया। उसने बताया कि वो पहले ही साढे चार लाख रुपये ले चुका था और एक लाख रुपये और 26 मार्च के दिन गोपीचंद ने ट्रांसफर किए थे इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। पत्नी को मारने का खूनी खेल इस पति को ही इतना भारी पड़ गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000