तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
बिल्हौर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कानपुर में ककवन से बिल्हौर आ रहा एक ऑटो गुरुवार सुबह चांदेताल गांव के मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सवारियां घायल हो गईं।

सीएचसी में मौजूद परिजन और अन्य लोग,(फोटो)
सूचना पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल भेजा, जबकि मृतकों के परिजनों को सूचित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10:30 पर ककवन से बिल्हौर जा रहा ऑटो अभी लखनऊ इटावा राजमार्ग के चांदेताल गांव के मोड पर ही पहुंचा था। तभी एकाएक तेज रफ्तार में बिल्हौर की ओर से आ रही तेज रफतार कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ककवन निवासी किसान रामशरण पाल (58) और एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।