युवक-युवती की नाले में मिली लाश,27 घंटे से हो रही थी खोज: बचाने गए तीसरे शख्स की करंट से हुई थी मौत

यूपी के जाैनपुर जिले में सीवर में दो लोग के बहने और करंट से तीसरे युवक की ताैकी सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंच गई थी। डीएम ने भी माैका-मुआयना किया। 27 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद युवक-युवती का शव बरामद हुए।जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव पर सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे बारिश के पानी के तेज बहाव में नाले में बहे युवक-युवती का शव बीती रात करीब 8:30 बजे पठान टोलिया के पास मिला।

दोनों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।उधर, सुबह करीब 11 बजे तक एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम नहीं पहुंचने पर परिजनों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारे भी लगाए। हालांकि कुछ देर बाद पहुंची टीम युद्ध स्तर पर दोनों की तलाश में जुट गई।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर निवासी प्राची मिश्रा (21) पुत्री योगेश मिश्रा टीडी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह सोमवार की शाम मछलीशहर पड़ाव पर ब्यूटीशियन का कोर्स सीखने गई थी। वहां से घर लौटने के लिए उसने एक ई-रिक्शा चालक को हाथ दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

ई-रिक्शा जहां खड़ा था उसके बगल में नाला था। पानी के तेज बहाव के कारण उसको अंदाजा नहीं लग पाया और उसका पैर नाले में चला गया। इससे वह उसमें गिर गई। उसको बचाने के लिए पास में खड़े प्रयागराज के फूलपुर निवासी समीर (18) पुत्र शौकत अली नाले में कूद पड़ा। इस बीच वह भी उसमें गिर गया। इस दौरान आनन-फानन में ई-रिक्शा चालक बक्शा के कुल्हनामऊ निवासी शिवा गौतम (26) पुत्र जमुना गौतम ने बिजली के खंभे को पकड़ कर बचाने के लिए हाथ दिया।

इस बीच उसकी करंट से मौके पर मौत हो गई। यह घटना सोमवार की शाम करीब 5.30 बजे की है। पहले तो वहां मौजूद सफाईकर्मी सलमान ने सोमवार को बताया कि एक युवती ही नाले में बारिश के पानी के तेज बहाव में बही है, जिसको बचाने में ई-रिक्शा चालक की करंट से मौत हो गई। दूसरे दिन घटना के प्रत्यक्षदर्शी सलमान ने बताया कि पहले दिन वह डर गया था, इस वजह से नहीं बता सका था। हादसे में उसके बुआ का लड़का समीर भी बह गया था

फूल गए थे दोनों के शव 

उधर , दूसरे दिन भी पुलिस अधीक्षक डाॅ. कौस्तुभ कुमार, एडिशनल एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, सीओ सिटी देवेश सिंह, ईओ पवन कुमार आदि दोनों की तलाश में लगे रहे। अंतत: समीर का शव रात करीब साढ़े सात बजे और प्राची का शव करीब साढ़े आठ बजे पठान टोलिया नाले में कूड़े कचरे में फंसा मिला। दोनों के शव फूल गए थे। शव नाले से निकलते ही उसे देख परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। पुलिस को कंट्रोल करना पड़ा।

एडीएम भू राजस्व अजय कुमार अम्बष्ट का कहना है कि जिला व पुलिस प्रशासन के अलावा नगर पालिका के अधिकारियों के बेहतर समन्वय व अथक प्रयास से दोनों का शव मिल सका है। इसमें एसडीआरएफ व पीएसी की टीम का भी सहयोग रहा। प्राची और समीर का शव नाले से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों को निर्धारित सहायता राशि प्रदान की जाएगी। घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000