उत्तरप्रदेशबलिया ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा से मनबढ़ युवक ने रास्ते में रोककर की छेड़छाड़ By Ramesh Tiwari Rajdar On Nov 16, 2022 486 बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की सोमवार की शाम ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। एक मनबढ़ युवक ने रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और छेड़खानी के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया है। पीडि़ता के पिता ने तहरीर में कहा कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री सोमवार की शाम करीब पांच बजे पचरुखिया से ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। वह जब मझौवा ढाले पर पहुंची तो बेलहरी निवासी कलामत सिद्धिकी ने गलत नीयत से उनकी लड़की को सड़क से खींच लिया और अश्लील हरकत करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग बचने को वहां पहुंच गए और उसे छुड़ाया। तहरीर पर हल्दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्परता दिखते हुए आरोपी युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया। अपराध 486 Share