दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी आप, अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को दिया जोर का झटका

नई दिल्ली। अगले साल के शुरुआत में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना है।सभी सियासी दल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन पर अटकलें लगाई जा रहीं थी।पूर्व मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इन खबरों का खंडन कर दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में यह चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन की तमाम खबरों को गलत साबित करते हुए ऐलान कर दिया है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि दिल्ली में आप अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी।कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।

इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सहमति अंतिम चरण में है। कांग्रेस को 15 सीटें, इंडिया गठबंधन के अन्य गठबंधन सदस्यों को 1-2 और बाकी सीटें आप को मिलेंगी। खबर ये भी आई थी कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं की एक बैठक भी हुई,जिसके बाद ये कयास लगने और तेज हो गए कि दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है।

बता दें कि इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर चुके हैं,लेकिन एक बार फिर दोनों दलों के बीच गठबंधन की खबरों ने तूल पकड़ा।वहीं अब अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ अलायंस की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया है।

राजधानी दिल्ली में अगले साल के शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला आप और भाजपा के बीच माना जा रहा है। 8 फरवरी 2020 को हुए विधानसभा चुनाव में आप ने शानदार जीत हासिल करते हुए 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी।भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को राहत, गाजीपुर में रुक सकेंगे सुभासपा विधायक     |     दिनदहाड़े लूट से दहशत; लुटेरों ने सराफ कारोबारी की कनपटी पर रखा तंमचा, लाखों के गहने और नकदी लूटकर फरार     |     गोद में बिठाकर डांसर के साथ अश्लीलता करते नजर आए भाजपा नेता, वीडियो हुआ वायरल     |     शादी के 15 दिनों बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, TMH अस्पताल में शव छोड़ भागे ससुरालवाले, दहेज हत्या का केस दर्ज     |     मंत्री जी की मुसीबत नहीं हो रही कम, सुप्रीम कोर्ट ने भी लगाई फटकार     |     4 साल की बच्ची का मनसा देवी मंदिर के पास टनल में मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका     |     ग्राम सभा दामोदर पुर उर्फ तिवारी पुर के कार्यवाहक प्रधान बने त्रिलोकी नाथ तिवारी     |     कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर बवाल, दुकानदार और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, कई घायल     |     पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आधा दर्जन उप निरीक्षकों समेत 49 पुलिसकर्मियों का तबादला     |     बहन के घर शादी समारोह से लौट रहे परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर,मासूम समेत 5 की गई जान, 8 गंभीर घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000