रक्षा बंधन मनाकर लौट रहे परिवार के साथ हादसा, मासूम की मौत, मां-बेटी और पिता सहित तीन घायल

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर सोनभद्र जिले के लोढ़ी में क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें रक्षा बंधन का पर्व मनाकर ओबरा स्थित अपने घर से पटेहरा जा रहे जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा (मिर्जापुर) के अंग्रेजी के शिक्षक की कार हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में चार साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मां-बेटी और पिता सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर एक निवासी उमेश सिंह (40) पुत्र राम प्रकाश जवाहर नवोदय विद्यालय पटेरहा मिर्जापुर में अंग्रेजी के प्रवक्ता पद पर तैनात हैं। जहां वे परिवार के साथ ही रहते हैं। वह रक्षाबंधन पर ओबरा स्थित अपने घर आए थे। शुक्रवार सुबह खुद ही कार चलाते हुए पत्नी और बेटे-बेटी के साथ पटेहरा लौट रहे थे।

कार के उड़े परखच्चे…

लाेढ़ी स्थित आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचे थे कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर खड़े ट्रक में कार जा घुसी। हादसे में उमेश के साथ ही उनकी पत्नी अंजली सिंह (40), पुत्री अहलादिता सिंह (7) और पुत्र युवान (4) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही युवान की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल उमेश और उनकी पत्नी और बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों की स्थिति गंभीर देख उन्हे वाराणसी रेफर कर दिया गया। जबकि पुलिस ने मृतक मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केे लिए मर्चरी में रखवा दिया। घटना की जानकारी मिलते हीा परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मासूम का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000