घर में सो रहे बुजुर्ग किसान की बीती रात बेरहमी से हत्या,पहले गला काटा फिर सिर कूंचा, भूमि विवाद में वारदात की आशंका

गाजीपुर जिले के तिरछी गांव स्थित मकान में सो रहे बुजुर्ग किसान की बीती रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। गला भी कटा था और सिर भी कूंचा गया था। शुक्रवार सुबह लहूलुहान शव मिलने के बाद हंगामा मच गया। वारदात की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ओमवीर सिंह और एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों एवं परिजनों से पूछताछ की।

फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया। किसान की पत्नी ने भूमि विवाद में गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के तिरछी गांव निवासी रामनाथ चौहान (70) देर रात करीब नौ बजे खाना खाकर मकान से करीब 50 मीटर दूर दूसरे मकान में अकेले सोने चले गए। सुबह एक ग्रामीण जब कमरे में पहुंचा तो चौकी पर रामनाथ चौहान का शव पड़ा था। आस-पास जमीन पर खून पसरा हुआ था। उसने शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंचे। परिजन रोने-बिलखने लगे।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने  शव को कब्जे में लिया। भुड़कुड़ा सीओ के नेृतत्व में तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद एसपी और एसपी सिटी भी घटना स्थल पर पहुंचे। छानबीन करने के साथ परिजनों से पूछताछ की। रामनाथ चौहान की पत्नी जयमंगली देवी ने बताया कि गांव के ही दो लोगों से एक भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने  हत्या का आरोप उन्हीं दो लोगों पर लगाया। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि किसान की हत्या हुई है। परिजनों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000