अफेयर और मर्डर: प्रेमी ने नृशंसता से काटा, मां का शव देखकर रो पड़े बच्चे

यूपी के रायबरेली में राज मिस्त्री ने महिला की हत्या कर खुद भी जान दे दी। बच्चे स्कूल गए थे, महिला घर में अकेली थी। आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के पीछे प्रेम संबंध की चर्चा है। यूपी के रायबरेली के लालगंज के भिचकौरा गांव में शनिवार दोपहर पंचायत मित्र सीमा (35) की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी गई। गांव के ही आरोपी राजगीर मिस्त्री राम सुमेर ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

एएसपी संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की चर्चा है। राजेंद्र पासवान की पत्नी सीमा पंचायत मित्र के पद पर कार्यरत थीं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनका शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला। गले का आधा हिस्सा कटा था। पास ही हत्या में प्रयुक्त गड़ासा पड़ा था। घटना के समय सीमा के तीनों बच्चे स्कूल गए थे। 

जमीन पर पड़ा था सीमा का खून से सना शव

घर में सीमा के अतिरिक्त दूसरा सदस्य मौजूद नहीं था। सीमा के जेठ रमेश के मुताबिक उन्होंने दोपहर में गांव के राम सुमेर (45) को घर से भागते देखा था। इसके बाद वह ग्रामीणों के साथ घर में गए, तो सीमा का खून से सना शव जमीन पर पड़ा था। कुछ ही देर में पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई।

इसी बीच पता चला कि प्राइमरी स्कूल के पास सरसों के खेत में राम सुमेर मरणासन्न पड़ा है। पुलिस राम सुमेर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार राम सुमेर ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि वह जहरीला पदार्थ क्या था।

राजगीर मिस्त्री ने आखिर क्यों की पंचायत मित्र की हत्या

पंचायत मित्र सीमा की हत्या व राजगीर राम सुमेर की मौत से गांव में सन्नाटा है। ग्रामीणों के अनुसार राम सुमरे व पंचायत मित्र के बीच नजदीकी काफी समय से थी। पंचायत तक बात पहुंची, लेकिन राम सुमेर के कदम नहीं रुके। वह अक्सर सीमा के घर पहुंच जाता था। अब सवाल यह है कि जब दोनों में इतनी नजदीकी थी, तो फिर किस कारण से सीमा की निर्मम हत्या की। दोनों में तकरार किस बात पर हुई।

राजगीर मिस्त्री ने आखिर क्यों की पंचायत मित्र की हत्या

पंचायत मित्र सीमा की हत्या व राजगीर राम सुमेर की मौत से गांव में सन्नाटा है। ग्रामीणों के अनुसार राम सुमरे व पंचायत मित्र के बीच नजदीकी काफी समय से थी। पंचायत तक बात पहुंची, लेकिन राम सुमेर के कदम नहीं रुके। वह अक्सर सीमा के घर पहुंच जाता था।

अब सवाल यह है कि जब दोनों में इतनी नजदीकी थी, तो फिर किस कारण से सीमा की निर्मम हत्या की। दोनों में तकरार किस बात पर हुई। इसके बाद आखिर ऐसा क्या हुआ कि राम सुमेर ने सीमा की हत्या कर दी, वह भी निर्मम तरीके से। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत मित्र का पति पुणे में रहकर नौकरी करता है। करीब एक माह पहले ही वह काम के लिए बाहर गया था। इस बीच राम सुमेर का सीमा के घर आना-जाना बढ़ गया था।

घटना से संतोष कुमारी का बुरा हाल

राम सुमेर की पत्नी संतोष कुमारी पति की हरकतों से परेशान थीं। उन्होंने बताया कि पति अक्सर मारपीट करते थे। वह घर और परिवार की परवाह नहीं करते थे। कई-कई दिनों तक घर से गायब रहते थे। सीमा की हत्या के बाद पति की ओर से आत्महत्या की जानकारी पर उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। संतोष कुमारी ने बताया कि इस घटना ने उनके तीन बेटों रितेश, अमितेश और आयुष का जीवन बर्बाद कर दिया। अमितेश हाल ही में अग्निवीर में भर्ती हुआ है।

मां का शव देखकर रो पड़े बच्चे

सीमा की हत्या से उनके तीन मासूम बच्चों की दुनिया उजड़ गई है। मां का शव देखकर दो बेटे और एक बेटी का बुरा हाल रहा। तीनों के आंसू नहीं थम रह। ग्रामीणों के अनुसार सीमा ही घर की पूरी जिम्मेदारी संभालती थीं। पंचायत मित्र के मानदेय से परिवार चलता था। अब बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। बड़ा बेटा विराट (12) बार-बार मां को पुकारता रहा। छोटा बेटा वीरू (6) और बेटी काव्या (7) सहमे रहे। डबडबाई आंखों से वह बार-बार मां को याद करते रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000