अवैध संबंधों में चाची-भतीजे ने किया युवक का मर्डर, अरेस्टः बेटी पर थी बुरी नीयत, विरोध पर इकलौते बेटे की हत्या की धमकी दी थी

49 दिनों से लापता युवक का कंकाल शुक्रवार को चौबेपुर के जंगल में मिला। युवक का गांव की एक महिला से चार सालों से अवैध संबंध थे। वह महिला 13 साल की बेटी पर बुरी नीयत रख रहा था। जिसके बाद महिला ने अपने भतीजे के साथ मिलकर युवक की हत्या की साजिश रची थी। महिला शादी कराने का झांसा देकर युवक को अपने साथ मायके ले गई, जहां उसे शराब पिलाई, फिर नशे में धुत होने पर गला दबाकर मार डाला। हत्यारोपी भतीजा व उसका दोस्त शव को 300 मीटर घसीट कर ले जाकर जंगल में फेंक आए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्यारोपी चाची भतीजे को गिरफ्तार किया, वहीं फरार साथी तलाश में पुलिस जुटी है। हत्यारोपी महिला ने बताया कि युवक बेटी से नाजायज संबंध न बनवाने पर इकलौते बेटे की हत्या की धमकी दे रहा था

2 नवंबर को पुलिस ने दर्ज की थी गुमशुदगी

डीसीपी वेस्ट दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीते चौबेपुर के रौतापुर कला निवासी गोरे लाल 31 अक्टूबर को लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी 2 नवंबर को लिखी गई थी। सर्विलांस टीम घटना के खुलासे में लगी हुई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि बंशीपुरवा रौतापुर कला निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मीदेवी गौतम से गोरे लाल से चार साल से अवैध संबंध थे।

महिला की पांच बेटियां और एक बेटा है। लक्ष्मी ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी पर गोरे लाल की बुरी नीयत थी। गोरे लाल उससे बेटी से अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, मना करने पर इकलौते बेटे की हत्या करने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद उसने ग्राम शाह निवादा निवासी भतीजे ईशू गौतम और उसके साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

31 अक्टूबर को मार कर फेंका था

हत्यारोपी लक्ष्मी ने बताया कि गोरे लाल घर में कई बार घुस आया था। गोरे लाल आजिज होकर वह उसकी शादी कराने का झांसा देकर शाह निवादा स्थित मायके ले गई थी। जिसके बाद वहां पर पहले उसे शराब पिलाई, फिर गोरे लाल के नशे में धुत होने पर उसका गला दबाकर मार डाला। भतीजे ईशू ने बताया कि मारने के बाद वह गोरे लाल को घसीट कर घर से 300 मीटर दूर स्थित जंगल में फेंक आए। हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम जंगल में पहुंची, जहां गोरे लाल का कंकाल मिला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000