अयोध्या के बाद मऊ के सपा नेता पर रेप का मामला दर्ज, 18 साल की लड़की ने कराई FIR

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता के खिलाफ 18 साल की युवती से रेप के मामले में FIR दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत के आधार पर स्थानीय सपा नेता वीरेंद्र पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके साथ पिछले एक साल से यौन शोषण किया जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि युवती ने वीरेंद्र पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि उसे मछली बाजार के रास्ते पर वीरेंद्र ने अपनी कार में बिठाया और नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वीरेंद्र पाल ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने रेप का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीरेंद्र ने पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू किया और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती का यह भी आरोप है कि वीरेंद्र ने उससे 4 लाख रुपये भी ऐंठ लिए।

दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया है कि आरोपी उससे आखिरी बार 16 और 17 जुलाई को मिला था। आरोपी उसे एक होटल में ले गया था और वहां पर उसके साथ रेप किया। 6 सितंबर को जब पीड़िता आरोपी के पास अपनी गाड़ी वापस मांगने गई तो आरोपी सपा नेता वीरेंद्र ने उसे पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया।

आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि वह पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी वीरेंद्र की तलाश कर रहे हैं। वह फिलहाल फरार चल रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अयोध्या में भी सपा नेता पर रेप चार्ज

अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में रहने वाले समाजवादी नेता मोईद खान और उसके सहयोगी राजू पर भी एक नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में केस दर्ज किया गया था। नाबालिग लड़की अपने परिवार को पालने के लिए काम करती थी। इसी का फायदा मोईद और उसके सहयोगी ने उठाया था। जब नाबालिग का पेट दर्द हुआ तो पता चला कि वह 2 महीने की गर्भवती है। फिलहाल दोनों ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000