उत्तरप्रदेशप्रयागराज प्रयागराज जंक्शन के फुटओवर ब्रिज पर लगी आग, मची अफरातफरी By Pratibha Rajdar On Sep 8, 2024 277 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर अचानक आग लग गई। हादसे की सूचना पर रेलवे की दमकल टीम व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब फुटओवर ब्रिज पर अचानक आग लग गई। आग लगने से ब्रिज से गुजर रहे राहगीर चिल्लाने लगे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन निदेशक को दी। इसके बाद रेलवे की दमकल टीम व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही देर रात डीआरएम हिमांशु बडोनी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। बताया जा रहा है कि वायर ट्रे में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। samachar 277 Share