दिल्ली के बाद अब गाजियाबाद में हालात बेकाबू, निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, इलाके कराए जा रहे खाली

गाजियाबाद।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ से हालात बेकाबू हो ग‌ए हैं। दिल्ली का कई इलाका जलमग्न हो गया है।एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। वहीं यमुना नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने की वजह से अब गाजियाबाद और नोएडा में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। निचले इलाकों में पानी फैलने से जगह-जगह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

ट्रोनिका सिटी और लोनी समेत कई गांव में पहुंचा पानी

गाजियाबाद में ट्रोनिका सिटी और लोनी समेत कई गांव में पानी अंदर तक पहुंच गया है। लोगों को बेघर होना पड़ा है। हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में लगातार छोड़े जा रहे पानी से गाजियाबाद-बागपत बॉर्डर पर अलीपुर तटबंध करीब 100 फीट चौड़ाई में क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे बाढ़ का पानी से ट्रोनिका सिटी सहित अलीपुर, पचायरा, नवादा, मीरपुर हिंदू, सुंदरपुर और नौसरपुर आदि गांव प्रभावित हुए हैं।

लगातार यमुना के पानी की तेज होती जा रही है धार

यमुना में बढ़ते हुए पानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी गांवों में एनाउंसमेंट कर लोगों को गांव छोड़ने के लिए कहा है।अलीपुर तटबंध गुरुवार को सिर्फ 20 फीट क्षतिग्रस्त हुआ था, जो अब बढ़कर 100 फीट हो गया है। यमुना के पानी की धार लगातार तेज होती जा रही है। गुरुवार और शुक्रवार को बागपत और गाजियाबाद जिला प्रशासन तटबंध जोड़ने के प्रयास करता रहा,लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में जिला प्रशासन ने प्रभावित 7 गांवों को खाली कराने की तैयारी तेज कर दी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ टीम को लगा दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000