पत्नी की हत्या कर युवक ने खुद भी फांसी लगाकर दी जान, शादी के 8 महीने बाद ही उठाया खौफनाक कदम

आगरा। शादी के आठ महीने बाद ही युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह दरवाजा तोड़कर पर‍िवाल वाले अंदर घुसे तो युवक का शव फंदे से लटका मिला और पत्नी बेड पर मृत अवस्था में मिली। महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या की गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वारदात के पीछे गृह क्लेश बताया जा रहा है।

बाह के बिजौली गांव के रहने वाले 25 वर्षीय धीरज कुमार की 22 अप्रैल को फतेहाबाद के गांव चमरपुरा की रहने वाली 22 वर्षीय किरण से शादी हुई थी। धीरज मजदूरी करता था। दोनों मकान की दूसरी मंजिल पर रहते थे। नीचे धीरज की मां गुड्डी देवी सबसे बड़े बेटे राजेश की पत्नी के साथ रहती है। सोमवार सुबह 9.15 बजे तक जब धीरज ऊपर से नीचे नहीं उतरा तब गुड्डी देवी ऊपर पहुंचीं।

अंदर से बंद था दरवाजा…

उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद था। शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर पड़ोसी और स्वजन अंदर पहुंचे। कमरे में बेड पर मृत अवस्था में किरण पड़ी थी। उसका मुंह नीचे की ओर था। पंखे पर फंदे से धीरज का शव लटका था। हालांक‍ि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किरण के पिता मुकेश कुमार का कहना है कि उनकी बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या की गई है। उसके मुंह से कपड़ा भी निकला है।

फूल गया था मह‍िला का शरीर…

वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र का कहना है कि महिला का शव फूल जाने के कारण शरीर पर कोई निशान नहीं दिख रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। महिला के पर‍िवार वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

किसी ने नहीं सुनी कोई भी आवाज…

बताया जा रहा है क‍ि धीरज शादी के बाद से ही अलग रहता था। शाम को वह मजदूरी करके लौटने के बाद ऊपर ही चला गया। घर और आसपास किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद ही उन्होंने यह कदम उठाया होगा। किरण का शव सुबह तक फूल चुका था। इसलिए आशंका है कि किरण की रात को 10 बजे तक ही हत्या कर दी गई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दोनों की मृत्यु का सही समय पता चल सकेगा।

दिल्ली में रहते हैं धीरज के दोनों भाई…

धीरज के बड़े भाई राजेश और मझले भाई नीरज दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। राजेश की पत्नी मां के साथ रहती है। जबकि नीरज अपने परिवार को साथ ही रखते हैं। दंपती का शव मिलने के बाद महिला के पिता ने दोनों भाइयों को दिल्ली से बुलाने की मांग की है। उनका कहना था कि वे उनसे बात करना चाहते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000