बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक रची साजिश, संपत्ति के लिए सास की गला रेतकर की हत्या

बिहार के गया में बोधि बिगहा थाना क्षेत्र के नोनीसोत गांव में नवंबर महीने में एक वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस जघन्य हत्या में शामिल महिला की बहू, उसके प्रेमी और एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू, मोबाइल और मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं।

हत्या की जांच में FSL टीम का अहम योगदान…

24 नवंबर को बोधि बिगहा थाना क्षेत्र के नोनीसोत गांव में 60 वर्षीय धानो देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एफएसएल और डॉक स्क्वाड टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और तकनीकी जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज को निर्देशित किया और एक विशेष टीम का गठन किया।

पुलिस की कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार…

पुलिस को सूचना मिली कि इस मामले में शामिल एक आरोपी गया शेरघाटी थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला में छिपा हुआ है। पुलिस ने वहां एक किराए के मकान पर छापेमारी की और आरोपी शशिकांत सुधाकर को गिरफ्तार किया। शशिकांत के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल और मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने लालु कुमार के घर से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया।

आपसी विवाद बनी हत्या की वजह…

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मनीष कुमार और उषा देवी को भी गिरफ्तार किया। उषा देवी ने अपनी सास को संपत्ति के कारण हत्या कराने की बात कबूल की और बताया कि वह मनीष कुमार को 50 हजार रुपये देकर हत्या करवाने की साजिश रच चुकी थी। मनीष कुमार ने भी स्वीकार किया कि उषा देवी के साथ उसका प्रेम प्रसंग था और उसी के कहने पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। बोधि बिगहा थाना के थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने बताया कि एक आरोपी लालु कुमार को डुमरिया पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000