बिहार विस चुनाव के बाद अब यूपी की बारी, जानें योगी को लेकर संघ की क्या है, तैयारी

लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश की बारी है। इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी ने कमर कसकर मोर्चा संभाल लिया है।कील से लेकर कांटे तक दुरुस्त करने की जबरदस्त कवायद शुरू हो गई है।

मिशन-2027 की जमीन तैयार करने के लिए संघ और भाजपा हिन्दुत्व के एजेंडे को धार देंगे। 2027 से पहले संघ ने शताब्दी वर्ष में हिंदुओं को एकजुट करने के लिए व्यापक रोडमैप तैयार किया है। बड़े पैमाने पर हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला में राजधानी लखनऊ में जनवरी में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी है।

संघ भगवाधारी सीएम योगी को प्रमुख चेहरे के रूप में कर सकता है, पेश

इस सम्मेलन में संघ भगवाधारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रमुख चेहरे के रूप में पेश कर सकता है। संघ ने यूपी के जमीनी मुद्दों की फेहरिस्त तैयार की है।ऐसे तमाम मुद्दों पर सोमवार को प्रदेश संघ मुख्यालय भारती भवन से लेकर पांच कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास तक मैराथन मंथन हुआ। मंथन के मूल में मिशन-2027 ही रहा।

यूपी में विकास की चासनी में पके हिंदुत्व को परोसने की तैयारी

उत्तर प्रदेश में विकास की चासनी में पके हिन्दुत्व को परोसने की तैयारी है।संघ से समन्वय और भाजपा सरकार और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिनी प्रवास पर सोमवार को लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट से बीएल संतोष सीधे भारती भवन गए।

भारती भवन में संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार और अतुल लिमये,पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र शर्मा, पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल सिंह,स्वांत रंजन,क्षेत्र संघचालक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ बंद कमरे में लगभग डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई।

बैठक का समन्वय क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर ने किया। इस बैठक में संघ के विभिन्न समूहों से आए फीडबैक के साथ ही हाल ही में लागू चारों श्रम संहिताओं को सकारात्मक ढंग से लोगों तक पहुंचाने सहित अन्य विषयों पर बात हुई। संघ के शताब्दी वर्ष और विराट हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई है।

जिलों में संघ से समन्वय बढ़ाएं प्रभारी मंत्री

शाम 6 बजे से मुख्यमंत्री आवास में बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समन्वय बैठक से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी और सरकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन हुआ। प्रभारी मंत्रियों को संघ के साथ समन्वय और बढ़ाने को कहा गया है।वे हर महीने प्रभार वाले जिलों में संघ कार्यालय जाएं और अलग से बैठक करें।

वहीं एसआईआर को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें तमाम विधायकों द्वारा अपेक्षित रुचि न लिए जाने पर चिंता जताई गई। बैठक में बीएल संतोष और सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के अलावा दोनों क्षेत्र प्रचारक और स्वांत रंजन शामिल रहे।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी रायशुमारी

उत्तर प्रदेश में जल्द संगठन और सरकार में बड़ा बदलाव होना है। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने यूपी की सियासी नब्ज भी टटोली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उन्होंने कई विषयों पर मंथन किया।

सूत्रों की मानें तो उन्होंने मंत्रियों के कामकाज के फीडबैक के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी अलग-अलग रायशुमारी की। खबर है कि इस फीडबैक को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा। उसके बाद ही कोई फैसला होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000