एसआईआर में भगवानदास के घर मो.अफजल रह रहे,कालनेमि की बात करने वालों का काल बनकर आएगा कालनेमि:अखिलेश यादव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया।अखिलेश ने कहा भाजपा की कंपनी को वोटर लिस्ट का काम आउटसोर्स किया गया है। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि जारी की गई वोटर लिस्ट में भगवानदास के घर में मोहम्मद अफजल है। वोटर लिस्ट सेकुलर हो रही है। लगता है बीजेपी वालों ने जानबूझकर मजाक किया है।बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर रहे थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के बाई इलेक्शन में पूरा-पूरा का बूथ लूटा गया।पुलिस ने अपने कपड़े बदलकर वोट डाले।एसआईआर में बार-बार समय बढ़ाया गया। इसका मतलब सरकार इसके लिए तैयार नहीं थी।अखिलेश ने कहा कि एसआईआर को लेकर भ्रम क्यों फैलाया जा रहा है। आधार से मतदाता सूची को जोड़ा जाए,जाति के आधार पर जनगणना कराने में सभी जातियों की गणना नहीं कराई जा रही है।
अखिलेश यादव ने कहा सबसे ज्यादा गाए हमारे यहां हैं।हमारे घर की पहली रोटी गाय को जाती है,कन्नौज में पहला काऊ मिल्क प्लांट लगाया गया था। अखिलेश ने कहा कि ये सरकार गाय और गऊ विरोधी है।इसने कन्नौज प्लांट बंद कर दी।सपा सरकार बनने पर गाय की दूध लेंगे और जनता में देंगे। सरकार ने डायल-100 को बर्बाद कर दिया।
एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग द्वारा नोटिस दिए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा,चुनाव आयोग द्वारा जिन्हें नोटिस दिया जा रहा है,उसकी जानकारी पॉलीटिकल पार्टी को क्यों नहीं दी जा रही है।चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है,वह सरकार से मिला हुआ है।अधिकारी सरकार से मिलकर गड़बड़ी कर रहे हैं।पहले कहा गया था कि मैपिंग मतदाताओं को नोटिस नहीं दिया जाएगा। अब 3 करोड़ से अधिक लोगों को नोटिस दिया जा रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमसे कहा गया था कि एसआईआर के बाद मतदाता सूची में कोई कसर नहीं छूटेगी। हमने उपचुनाव में देखा था कि उपचुनाव में वोट लूटा गया था। चुनाव आयोग ने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज किसी भी राजनीतिक दल को नहीं दी जाएगी।एसआईआर रिवीजन के माध्यम से भी कई किस्म की साजिश की जा रही है।हम सभी जानते हैं कि इन्होंने बीएलओ की ट्रेनिंग कैसी कराई थी,कई बीएलओ की जान चली गई।चुनाव आयोग क्या कर रहा है, एक ही नाम से दो-दो वोट बन रहे हैं। मेरी मांग है कि चुनाव आयोग हमारा सहयोग करे।
सीएम योगी के कालनेमि के बयान पर सपा मुखिया ने कहा कि कालनेमि को याद करने वाले बताएं कि कलयुग के कालनेमि कौन हैं,कालनेमि ही इनका काल बनकर आएगा।केजीएमयू से मजार हटाने के सवाल पर कहा कि सरकार को केजीएमयू भी हटवा देना चाहिए, क्योंकि इसे क्रिश्चियन ने बनाया था।