लखनऊ में अमित शाह की दहाड़, कहा- तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को पीएम और 300 से अधिक सीटें जीतकर हमें दिखाना है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित अपना दल के संस्‍थापक सोने लाल पटेल के जयंती समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने अपना दल (एस) के साथ मिलकर दो लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव लड़े और उन्हें जीता। अमित शाह ने दहाड़ते हुए अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्ष-2024 में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को पीएम और 300 से अधिक सीटें जीतकर हमें दिखाना है। दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। इसलिए उत्तर प्रदेश पर विशेष फोकस रहता है। ये कहना गलत न होगा कि केंद्र में सत्ता की चाबी उत्तर प्रदेश की 80 सांसदों के रूप में मानी जाती है। 

एनडीए सरकार में पिछड़ों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों को अमित शाह ने गिनाते हुए कहा कि पहली बार केंद्र सरकार में 27 मंत्री पिछड़ा वर्ग के हैं। पहली बार सबसे ज्यादा आदिवासी, दलित और पिछड़े एनडीए गठबंधन चुनाव जीतकर सांसद बने। पिछड़ा वर्ग आयोग बनाकर संवैधानिक मान्यता दी, एमबीबीएस और एमडी की सीटों में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया और पेट्रोल पंप व गैस की एजेंसी आवंटन में भी पिछड़ा वर्ग के लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। इसके साथ ही पिछड़े और गरीबों के कल्याण के लिए बड़ी संख्या में काम किए। अमित शाह ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि यह दल भी सरकार में रहे, मगर संवैधानिक अधिकार दिलाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

वहीं मोदी ने प्रधानमंत्री रहते हुए न सिर्फ पिछड़ों बल्कि दलितों आदिवासियों और गरीबों के हित में काम किया। यही नहीं भारत को सुरक्षित बनाने का भी काम मोदी जी ने किया। अमित शाह ने कहा कि यूपीए की सरकार में पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे और भारत में सैनिक को मार कर चले जाते थे। उरी और पुलवामा में हमले के समय पाकिस्तान भूल गया कि अब भारत में मौनी बाबा यानी मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान के आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा। आज पूरे विश्व में भारत का गौरव मान और सम्मान बढ़ा है। अमित शाह ने अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं से कहा कि वह संकल्प लें कि फिर देश में एनडीए सरकार बनाने का काम करेंगे।

देश के गृहमंत्री अमित शाह की बात सोलह आने सच है। कांग्रेस की सरकार रही हो या भाजपा की सरकार रही, इसमें सबसे अधिक नुकसान हुआ तो वह अगड़ी जातियों को हुआ। आरक्षण ब्यवस्था अब वोटबैंक की चाबी बन चुकी है। दलितों के किये बने अमोघ अस्त्र एससी/एसटी एक्ट भी राजनीति का एक हिस्सा बन चुका है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी एक्ट के दुरूपयोग को देखते हुए उसे खत्म कर दिया गया था, परन्तु मोदी जी लोकसभा चुनाव-2019 से पहले उसे अध्यादेश के जरिये पुनः लाकर उसे वोटबैंक से जोड़ दिया। जिसका पूरे देश में बहुत विरोध हुआ और उस विरोध को देखते हुए मोदी जी ने अगड़ी जातियों को रिझाने के लिए कई कार्य किये। फ़िलहाल मोदी जी अपने उदेश्य में सफल रहे और पुनः सत्ता पाने में सफल रहे। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000