अमोनिया गैस का रिसाव: बच्चों को उल्टियां, बेहोश हुए लोग, घर छोड़कर भागे ग्रामीण

यूपी के आगरा के गांव कुकथरी में बृहस्पतिवार रात को समाधिया कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे 60 से अधिक मजदूर भाग गए। 50 मीटर की दूरी पर स्थित दूसरे कोल्ड स्टोरेज बद्री विशाल में भी मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ लोग बेहोश हो गए। गांव में भी गैस फैलने से ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। एहतियात पूरे गांव को खाली करा लिया गया। 6 दमकल भी बुला ली गईं। दो घंटे बाद गैस के रिसाव को बंद कराया गया। तब राहत मिल सकी।

घटना रात तकरीबन 9 बजे की है। पिनाहट के गांव कुकथरी में उपेंद्र कुमार का समाधिया कोल्ड स्टोरेज है। रात में कोल्ड स्टोरेज में तकरीबन 60 मजदूर और कर्मचारी काम कर रहे थे। दो ट्रक और ट्रैक्टर ट्रालियों में आलू भी लोड किया जा रहा था। अचानक अमोनिया गैस सिलिंडर की पाइप लाइन फट गई। इसमें से तेजी से गैस रिसाव शुरू हो गया। इससे मजदूर और अन्य लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

नवाबगंज, बरेली का मजदूर मोहम्मद सलीम बेहोश होकर गिर गया। यह देखकर अफरातफरी मच गई। लोग कोल्ड स्टोरेज से निकलकर भागने लगे। वहीं खेतों में काम कर रहे लोगों को भी उल्टी आने लगी। वह भी खेत छोड़कर भागने लगे। ग्रामीणों ने अपने पशुओं को भी खोल दिया। 50 मीटर की दूरी पर ही सुधीर शर्मा का बद्री विशाल कोल्ड स्टोरेज है। इसमें भी मजदूर काम कर रहे थे। वह भी निकलकर भागे। घरों तक गैस पहुंचने पर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी भागने लगे।

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गांव को खाली करा दिया। मगर तब तक गैस से गांव के महिलाओं और बच्चों की भी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वासथ्य केंद्र में भिजवाया। 35 से अधिक को प्राथमिकी उपचार दिया गया। रात तकरीबन 10 बजे आगरा, फतेहाबाद और बाह से 6 दमकल पहुंचीं। सीएफओ देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने ब्रीदिंग एप्रेटस पहनकर कोल्ड स्टोरेज में प्रवेश किया। सिलिंडर से अमोनिया गैस के वाल्व को बंद कर दिया। इससे गैस का रिसाव रुक गया।

घटना की जानकारी पर अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह, जिलाधिकारी अरविंद बंगारी, डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल, एसीपी पिनाहट गिरीश कुमार सिंह पहुंचे थे।अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने बताया कि समाधिया कोल्ड स्टोरेज में पाइप लाइन फटने की वजह से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। जिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, उनको अस्पताल भेज दिया गया। उनकी हालत सामान्य है। वहीं रिसाव को बंद करा दिया गया है। देर रात स्थिति सामान्य हो गई।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     रेलवे ट्रैक के पास तीन लाश, युवक और मासूम बच्ची के शव पड़े थे नीचे; भाभी पेड़ से लटकी मिली     |     अमोनिया गैस का रिसाव: बच्चों को उल्टियां, बेहोश हुए लोग, घर छोड़कर भागे ग्रामीण     |     ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी:एक कमरे में मां-बेटे, देवर की लाश मिली:तीनों के गले पर जख्म, हाथ की नसें कटीं     |     सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई निजी बस, 27 श्रद्धालु घायल; सीतापुर से मनौना धाम जा रहे थे सभी     |     प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ने पर बहू ने की सास की बेरहमी से हत्या,छह दिन बाद कब्र से निकाली गई लाश     |     महिला की लाश के साथ की दरिंदगी, शवों के पास बैठकर शराब पी; दिव्यांग मां-बेटे की हत्या में नया खुलासा     |     प्रतापगढ़ में बारात से लौट रही कार हुई हादसे का शिकार, दो ब्लॉक कर्मचारियों की मौत, दो प्रधानों की हालत नाजुक     |     सीएम योगी आये एक्शन में, एलपीजी की कालाबाजारी पर शुरू हुआ यूपी में महाअभियान     |     लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 20 दिन में फर्राटा भरने लगेंगी गाड़ियां, सफर करने को हो जाइए तैयार     |     एक दुल्हन, दो दूल्हे, फिर भी हाथ नहीं हुए पीले, दोनों ही बरात वापस लौटी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000