पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में लगी गोली 2 साथी पुलिस को चकमा देकर हुए फरार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए। यह बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं। जो मोबाइल लूट और मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। रविवार शाम को बिसरख पुलिस ऐसीई सिटी गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी तभी ट्राइडेन्ट एम्बेसी गोल चक्कर की तरफ से एक ग्रे कलर की स्कूटी पर सवार तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। जिनको रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस की चेकिंग देखकर तीनों संदिग्ध व्यक्ति वापस मुड़कर ट्राइडेन्ट गोल चक्कर होते हुए सेक्टर 3 की तरफ भागे। पुलिस ने भी उनका पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस के द्वारा पीछा करने पर स्कूटी सवार व्यक्तियों के द्वारा पुलिस टीम पर अवैध तमंचों से फायरिंग की गई। इस दौरान बिसरख पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायर किया।

जिससे एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया और वह गिर गया। घायल बदमाश की पहचान दिलशाद आलम निवासी गाँव सदपुरा मौहम्मदपुर थाना काजी मौहम्मदपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई। पैर में गोली लगने से घायल कोई बदमाश को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बदमाश के दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। घायल हुए बदमाश के कब्जे से व अन्य दो बदमाश मौके से फरार हो गये। बदमाश ने ही पूछताछ में बताया कि फरार हुए दोनों बदमाशों के नाम सुभाष व सूरज हैं। सेंट्रल नोएडा के डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि यह तीनों बदमाश शातिर लुटेरे हैं। जो आज भी लूट करने के इरादे से यहां आए थे। पुलिस की चेकिंग देखकर यह घबरा गए और मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया। जबकि 2 मौके से फरार हो गए। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जाँच कर कार्रवाई की कानूनी जाएगी। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000