टॉप 10 बदमाशों की लिस्ट में शामिल होगा माफिया अजीत शाही, जेल में मिलने आने वालों पर होगी अधिकारियों की नजर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के माफिया अजीत शाही का नाम जिले के टॉप 10 बदमाशों की सूची में शामिल करने की तैयारी चल रही है। शाहपुर पुलिस माफिया के विरुद्ध पहले से दर्ज मुकदमों की स्थिति देख रही है। माफिया से जेल में कौन मिल रहा है, इस पर जेल अधिकारियों की नजर है। धमकी देने के मामले में ढाई वर्ष से जारी हो रहे गैर जमानती वारंट के मामले में माफिया अजीत शाही 18 मई को न्यायालय में हाजिर हुआ। शाहपुर थाना पुलिस 12 मई को दर्ज हुए जबरिया वसूली, धमकी, बलवा के मुकदमे में उसे ढूंढ रही थी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच के साथ ही कैंट व शाहपुर थाने की चार टीमें गोरखपुर के अलावा देवरिया में छापेमारी कर रही थीं, लेकिन पुलिस को चकमा देकर वह पुराने मुकदमे में हाजिर हो गया। कोविड प्रोटोकाल की वजह से जेल प्रशासन ने माफिया को मिलेनियम बैरक में रखा है, जहां से एक सप्ताह बाद उसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।

जेल में माफिया से कौन मिल रहा है, पुलिस इस बारे में भी जानकारी जुटा रही है। 12 मई को दर्ज मुकदमे की विवेचना कर रही शाहपुर थाना पुलिस ने वादी दी रेलवे कोआपरेटिव बैंक के सचिव धीरेंद्र श्रीवास्तव समेत 25 कर्मचारियों का बयान दर्ज किया है। माफिया अजीत शाही प्रकरण में किरकिरी होने के बाद पुलिस अब जिले के सभी माफिया की कुंडली खंगाल रही है। इसमें विनोद उपाध्याय, राजन तिवारी, सुधीर सिंह, राकेश यादव, प्रदीप सिंह, चंदन सिंह का नाम प्रमुख है। इन पर दर्ज जितने मुकदमे में आरोप पत्र दाखिल है उसका विवरण जुटाने के बाद सजा दिलाने के लिए न्यायालय में पुलिस पैरवी करेगी। सुधीर व विनोद के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अजीत शाही का नाम टाप 10 की सूची में शामिल किया जाएगा। उसकी काली कमाई को चिह्नित कर गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस जब्त कराएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000