एक और नया खुलासा: बिहार और बंगाल से भी आए थे बवाली… यहां ठहरे थे; गिरफ्तारी से खुला राज

आई लव मोहम्मद के समर्थन में हुए बरेली बवाल के दौरान पुलिस पर फायरिंग के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 16 और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। अब तक 73 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, बरेली विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के आरोप में मौलाना तौकीर रजा खां के एक करीबी के बरातघर को सील कर दिया। बरेली बवाल में एक और नया खुलासा हुआ है। पुलिस और खुफिया अमले ने पहले ही अंदेशा जताया था कि बरेली में उपद्रवी दूसरे जिलों और राज्यों से भी आए थे। इसकी तस्दीक उपद्रवियों की गिरफ्तारी के बाद हो गई है। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कुल 14 उपद्रवी गिरफ्तार किए। इनमें से दो उपद्रवी बिहार के रहने वाले हैं। इनमें हरमेन रजा और नेमतुल्ला बिहार के जिला पूर्णिया के निवासी हैं। एसपी सिटी ने बताया कि वह नौमहला मस्जिद में ही रह रहे थे। उपद्रव करने के बाद दोनों बिहार भागने की फिराक में थे तभी कोतवाली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा सोमवार को जेल भेजे गए दो आरोपी बिहार व पश्चिम बंगाल के निवासी थे।

                                               मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली, (फाइल फोटो)

प्रशासन के कहने पर पोस्ट डाली, फिर डिलीट की

पुलिस की जांच में पता लगा है कि बृहस्पतिवार रात जब नफीस व नदीम ने मौलाना से फोन पर बातचीत के बाद जनता के शहर न आने संबंधी पत्र जारी किया तो उसे पुलिस प्रशासन के अफसरों को देने के साथ ही आईएमसी के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया। तब अधिकारियों ने अनुरोध किया कि इसे आईएमसी के फेसबुक पेज पर भी डाल दें। तब नफीस ने यह पत्र अपने बेटे को भेजकर संगठन के फेसबुक पेज पर अपलोड करने को कहा। फरमान ने इस पत्र को अपलेड करके पोस्ट किया। पुलिस अधिकारियों ने इसी दौरान पांच मिनट बाद ही संगठन का फेसबुक पेज देखा तो वह पोस्ट फरमान डिलीट कर चुका था।

मौलाना ने दी थी प्रशासन को चुनौती

फरमान ने शुक्रवार सुबह मौलाना तौकीर रजा का एक भड़काऊ बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पेज पर अपडेट किया था। इसमें मौलाना आई लव मोहम्मद की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने के लिए लोगों से चलो इस्लामिया, भरो इस्लामिया का आह्वान कर रहा है। वायरल वीडियो में मौलाना साफतौर पर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहा है। कह रहा है कि कर्फ्यू लगा दीजिए, कोई परवाह नहीं है। निकलेंगे तो निकलेंगे। लाठी चलाओ, गोली चलाओ या कर्फ्यू लगाओ।

बरेली बवाल : अब तक 73 आरोपी गिरफ्तार 

आई लव मोहम्मद के समर्थन में हुए बवाल के दौरान पुलिस पर फायरिंग के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 16 और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। अब तक 73 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

तौकीर रजा के करीबी का बरातघर सील 

बरेली विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के आरोप में मौलाना तौकीर रजा खां के एक करीबी के बारातघर को सील कर दिया। इसके साथ ही नगर निगम ने सपा पार्षद के दो चार्जिंग स्टेशनों को ध्वस्त किया है। इन्हें नगर निगम की जमीन और नाले पर बनाया गया था। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि 26 सितंबर को पार्षद अनीस की अपील पर काजीटोला का ताजीम तमंचा लेकर भीड़ में आया था। वह लोगों को भड़का रहा था। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया तो ताजीम ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। मंगलवार को राधा माधव स्कूल के पास मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ताजीम को गिरफ्तार कर लिया।

उसके बाएं घुटने में गोली लगी है। ताजीम पशु तस्करी का भी आरोपी है। इसके अलावा बारादरी और कोतवाली थाने की पुलिस ने आईएमसी के जिलाध्यक्ष शमशाद सहित 15 आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा। जबकि, एक किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है। अब तक 73 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।पुलिस के मुताबिक मौलाना तौकीर के करीबी सूफी टोला निवासी शराफत के नरियावल स्थित बारातघर पर बीडीए ने सीलिंग की कार्रवाई की। वहीं, नगर निगम ने अपनी जमीन और नाले पर बने सपा पार्षद उमान रजा खान के दो चार्जिंग स्टेशन की बाउंड्रीवाल और बीच की दीवार ढहा दी।

नफीस व उसके बेटे फरमान के खिलाफ पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं कि वह लोग बवाल कराने में भूमिका निभा रहे थे। फरमान ने सोशल मीडिया पर माहौल भड़काने में कसर नहीं छोड़ी। नए आरोपियों का नाम मुकदमों में शामिल किया गया है। किसी और की भूमिका मिली तो उसे भी नहीं बख्शा जाएगा। – अनुराग आर्य, एसएसपी

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000