‘मैंने स्वीटी को मार डाला, पत्नी की हत्या कर इंजीनियर ने दोस्तों को भेजा Video, फिर उठाया खौफनाक कदम

गुरुग्राम में एक इंजीनियर दंपति, अजय और स्वीटी, का दुखद अंत हुआ। पुलिस की प्राथमिक जांच में आशंका है कि पति अजय ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। अजय ने अपने दोस्तों को वीडियो भेजकर इस घटना की जानकारी दी थी।  गुरुग्राम में एक इंजीनियर दंपत्ति का दुखद अंत हुआ है जिसमें संदेह जताया जा रहा है कि शख्स ने पहले अपनी पत्नी को मार डाला और फिर खुद भी खुदकुशी कर ली। पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा तोड़ कर देखा तो दोनों की लाशें एक ही रूम में पड़ी हुईं थीं। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

शख्स ने अपनी वाइफ की हत्या करने के बाद अपने दोस्तों को वीडियो भेजा था जिसमें उसने बताया था कि वह अपनी पत्नी की हत्या कर चुका है।  इंजीनियर का नाम अजय कुमार था और वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है। वह साइबर सिटी में एक आईटी फर्म में काम करता था। वहीं उसकी वाइफ स्वीटी शर्मा पश्चिम बंगाल से थी। दोनों इंजीनियर शादी से पहले एक ही कंपनी में काम करते थे और लंबे प्रेम प्रसंग के बाद दोनों ने 2023 मे शादी कर ली थी। शादी के बाद कुछ समय तो उनका बहुत अच्छा गुजरा लेकिन बाद में उनके बीच झगड़े शुरू हो गए। जब झगड़े दोनों के बीच ज्यादा ही बढ़ गए तो उन्होंने अलग रहने का फैसला किया और करीब 1 साल दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रहे।

कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने रिश्ते को एक और मौका देने के बारे में सोचा। दोनों के परिवारों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि पति-पत्नी एक बार फिर साथ में रहने लगे। वह गुरुग्राम के मिलेनिया सेक्टर 37 में रह रहे थे। इस दौरान फिर से उनके बीच झगड़े बढ़ गए। रविवार को अजय ने अपने दोस्तों को एक वीडियो भेजा जिसमें उसने बताया कि वह अपनी जिंदगी खत्म करने वाला है। अजय के दोस्तों ने तुरंत अजय के रिश्तेदारों को फोन लगाया जो कि यूपी में रहते थे। उन्होंने तुरंत फैमिली को फोन लगाया और उन्हें अलर्ट किया। इतना ही नहीं वह रिश्तेदार आनन-फानन में अजय के फ्लैट पर पहुंचे। लेकिन, अजय के फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। उसके रिश्तेदारों ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो अजय और स्वीटी की लाशें पड़ी हुई थीं।

अजय ने स्वीटी को मारा फिर…

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संभवतः अजय ने ही पहले स्वीटी को मारा है। क्योंकि उसने जो वीडियो अपने दोस्तों को भेजी थी उसमें इस बात का जिक्र किया है कि उसने स्वीटी को मार दिया है। इसके बाद उसने वीडियो में खुद की जिंदगी को भी खत्म करने की बात कही। स्वीटी की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बात बेटी स्वीटी से हुई थी और उस वक्त ड्रिलिंग का साउंड सुनाई दे रहा था जिस पर स्वीटी ने कहा था कि वह कॉल बैक करेगी। लेकिन फिर उसने कॉलबैक नहीं किया। उनकी मां ने कई कॉल्स किए लेकिन स्वीटी ने जवाब नहीं दिया। स्वीटी की मां ने आरोप लगाया है कि अजय ने ही उनकी बेटी की हत्या की है।

खुशहाल जिंदगी चाहता था शख्स

हालांकि अजय के पिता एक इलेक्ट्रिशियन है, वहीं स्वीटी की मां एक फर्नीचर शोरूम चलाती हैं। अजय के एक रिश्तेदार दीपक गुप्ता दिल्ली में रहते हैं, दीपक का कहना है कि अजय के पिता ने काफी मेहनत करके अजय को पढ़ाया लिखाया था और उन्हें बहुत खुशी होती थी अजय को एक अच्छी जगह जॉब करते हुए देखकर। वीडियो में अजय ने एक खुशहाल जिंदगी की उम्मीद लगाने की बात कही थी और वह बच्चे भी चाहता था। लेकिन, उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000