टीएमसी के एक और नेता की हत्या, 10 दिन के भीतर पार्टी के चार नेताओं का हुआ मर्डर

कोलकाता। बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक और स्थानीय नेता की सोमवार को पीट-पीट हत्या कर दी गई। यह घटना गोसाबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राधानगर गांव की है। प्राप्त सूचना के अनुसार, मारे गए मुसाकली मोल्ला तृणमूल के बूथ अध्यक्ष थे। हत्या का आरोप तृणमूल के ही दूसरे गुट पर है। 10 दिनों के भीतर राज्य में यह चौथी घटना है, जिसमें किसी सत्ताधारी दल के नेता की इस तरह से हत्या कर दी गई है।

बाकिबुर व उनके लोगों ने पीट-पीट कर ली जान…

बताया जा रहा है कि मुसाकली मोल्ला इलाके में पथश्री योजना के तहत हो रहे सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत पर इसे देखने गए थे, तभी उनपर हमला किया गया। पिटाई से गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार ने हत्या का आरोप स्थानीय तृणमूल नेता बाकिबुर पर लगाया है, जो गोसाबा से तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला के करीबी बताए जा रहे हैं। परिवार का दावा है कि बाकिबुर व उनके लोगों ने पीट-पीट कर जान ली है।

पुलिस ने घटना के सिलसिले में आठ लोगों को किया गिरफ्तार…

पुलिस ने घटना के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला ने पार्टी की आपसी गुटबाजी में हत्या के आरोपों को खारिज करते हुए इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, भाजपा द्वारा योजनाबद्ध तरीके से तृणमूल नेताओं की हत्या कराई जा रही है। हालांकि भाजपा ने आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे तृणमूल के भीतर आंतरिक कलह का नतीजा बताया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इससे पहले भी कई लोगों की हुई हत्या… 

इससे पहले 16 नवंबर को दक्षिण 24 परगना के जयनगर में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता और पंचायत सदस्य सैफुद्दीन लश्कर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 17 नवंबर को उत्तर 24 परगना के आमडांगा में बम से हमला कर तृणमूल के पंचायत प्रधान रूपचंद मंडल की हत्या कर दी थी। इसके बाद 21 नवंबर को उत्तर 24 परगना के जगदल में तृणमूल नेता विक्की यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000