प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट... छत्तीसगढ़ प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, पहले पिलाई शराब, फिर उतारा मौत के घाट By Ramesh Tiwari Rajdar On Nov 27, 2023 540 जशपुर जिले से प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की खबर सामने आई है। बताया गया की लड़की को पाने के लिए पहले प्रेमी ने दूसरे प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने उसके शव के दो टुकड़े कर खेत मे गाड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रूपेश उर्फ शुभम 20 वर्ष तपकरा खाधियाटोली को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जशपुर के फरसाबहार थाना क्षेत्र में शुकरु राम 42 वर्ष निवासी अम्बाकछर ने अपने 20 वर्षीय बेटे प्रीत कुमार के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 12 नवम्बर की शाम उसका पुत्र प्रीत कुमार घर से निकला और वापस नहीं लौटा. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान 21 नवम्बर को प्रीत कुमार का शव गांव के त्रिलोकी पहरा के खेत में गड़ा हुआ मिला। जमीन के बाहर मृतक का हाथ निकला हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त प्रीत कुमार के रूप में की गई। शव अलग अलग टुकड़ो में था। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि प्रीत कुमार का पंडरी पानी की एक लड़की से प्रेम संबंध था। उस लड़की का पहले से उसके घर में किराए पर रह रहे रूपेश ऊर्फ शुभम से भी प्रेम संबंध है। पुलिस ने संदेह के आधार पर रूपेश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। उसने प्रीत कुमार की हत्या स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि उसका भी उस लड़की से प्रेम संबंध था और प्रीत का भी। प्रीत कई बार लड़की के घर आकर उससे मिलता था. इसी के चलते उसने प्रीत कुमार को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। रूपेश ने प्रीत को शराब पिलाकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। अपराध 540 Share