कर्ज बढ़ने पर युवक ने खुद के अपहरण की रची कहानी, घर वालों को भेजा मैसेज, 20 लाख की फिरौती मांगी

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव सीडलमाफी निवासी गुले हसन ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची और पिता को व्हाट्सएप से मैसेज कर 20 लाख रुपये की मांग की। अपहरण करने की सूचना पर परिवार में खलबली मच गई। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की तो गुले हसन को दिल्ली से बरामद कर लिया।

पूछताछ में युवक ने बताया है कि उधार के रुपये चुकाने के लिए झूठी कहानी बनाई थी। गुलेहसन के पिता आले हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह उनका बेटा अमरोहा के गांव नोरान नगला स्थित अपने क्लीनिक पर कहकर गया था।

शनिवार को व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया और उसकी जान बचाने के लिए 20 लाख रुपये देने होंगे। इस सूचना को असमोली पुलिस को दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की तो गुलेहसन को दिल्ली से बरामद कर लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह झोलाछाप चिकित्सक है।

लाखों रुपये का कर्जा हो गया है। परिवार से रुपये मांगे तो मिले नहीं। इसलिए अपहरण की झूठी कहानी बनाकर मैसेज किया था। जिसमें 20 लाख रुपये की मांग की थी। कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि युवक ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि कर्ज चुकाने के लिए उसने अपहरण किए जाने की झूठी कहानी बनाई थी।

दो झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

जुनावई के नोडल अधिकारी क्वैक्स डॉ. विरास यादव ने बताया कि क्षेत्र के गांव में झोला छाप चिकित्सकों की शिकायत सीएमओ को मिल रही थी। सीएमओ के निर्देश पर पांच दिन पहले गांव लोहामई निवासी सलमान, गांव पतरिया निवासी इंद्रपाल सिंह यादव की दवाई की दुकान पर छापा मारा था।

दोनों को अपनी पंजीकरण व चिकित्सीय प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाए थे। उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया गया था। पर निर्धारित अवधि में भी वह अपने प्रमाण नहीं दिखा पाए हैं। दोनों झोलाछाप सलमान और इंद्रपाल सिंह यादव के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज…

चंदौसी थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव धूम नगर निवासी वीरेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा लोकेश, विवेक, व बेटी बबली कुढ़ फतेहगढ़ के एक इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। उनके तीनों बच्चों को स्कूल की छुट्टी के बाद कुढ़ फतेहगढ़ निवासी चुलबुल उर्फ रवि रास्ते में रोककर रोज मारपीट करता है।

शुक्रवार की शाम को उसका बेटा लोकेश व बेटी बबली घरेलू सामान लेने के लिए कुढ़ फतेहगढ़ आए थे। आरोपी ने रास्ते में रोक उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी चुलबुल उर्फ रवि कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000