आशनाई के चक्कर में प्रतापगढ़ में पकड़े गए युवक की लोगों ने पीट-पीटकर कर डाली हत्या

जेठवारा (प्रतापगढ़ )। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में युवक सुरेश सरोज की आशनाई के चक्कर में लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कंधई थाना क्षेत्र के भदौना गांव निवासी विजय वर्मा और सुरेश सरोज समेत तीन युवक 12 अगस्त, 2022 की शाम मोटरसाइकिल से जेठवारा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में गए थे। बताया जा रहा है कि विजय वर्मा अपने साथियों को लेकर वहां किसी के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने गया था। किंतु अंदर की खबर यह मिल रही है कि यह तीनों युवक किसी युवती से मिलने के लिए गए हुए थे। इसकी जानकारी गांव के लोगों को हो गई। गांव के लोगों ने युवकों को दौड़ाया तो विजय वर्मा और उसका दूसरा साथी भाग निकला और लोगों ने सुरेश सरोज को दबोच लिया।

सुरेश सरोज की लोगों ने इस कदर पिटाई किया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। सुरेश सरोज के भाई दिनेश ने मीडिया को बताया कि सुरेश शुक्रवार की शाम पड़ोसी विजय वर्मा के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गया हुआ था। शनिवार की भोर में करीब 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उसे बताया कि तुम्हारा भाई सुरेश सरोज जो बर्थडे पार्टी में गया था। उसको कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। इसकी जानकारी होने पर दिनेश मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो वहां पर सुरेश बेहोशी की हालत में अकेले पाया गया। इलाज के दौरान शनिवार को पूर्वान्ह करीब 10 बजे सुरेश की मौत हो गई। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। सुरेश के चाचा अवधेश सरोज ने जेठवारा थाने में तहरीर दी है कि उनके भतीजे सुरेश सरोज को विजय कुमार अपने साथियों के साथ मझगवां लेकर गया था। जहां सुरेश सरोज के साथ मारपीट की गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000