सीएम योगी को बम से उड़ाने की एक बार फिर मिली धमकी, इस बार हिंदूवादी नेता देवेंद्र तिवारी के माध्यम से मिली है, धमकी भरा खत 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। लखनऊ के आलमबाग इलाके में रहने वाले हिन्दूवादी नेता देवेंद्र तिवारी के घर पर एक बैग में धमकी भरी चिट्ठी मिली है।जिसमें सीएम योगी और देवेंद्र तिवारी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। देवेंद्र ने अवैध बूचड़खानों के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की थी। जनहित याचिका के बाद देवेंद्र को अब अज्ञात लोगों द्वारा धमकी मिली है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बताते चलें कि हिंदूवादी नेता देवेंद्र तिवारी ने अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कोर्ट में पीआईएल डाली हुई है। देवेंद्र के घर पर मिली इस चिट्ठी में लिखा गया है कि बाकी लोगो की गर्दन काटी है। तुम दोनों (सीएम योगी और देवेंद्र) को बम से उड़ाएंगे। चिट्ठी में आगे लिखा है कि अवैध बूचड़खानों के खिलाफ पीआईएल डालने से मुसलमानों के पेट पर लात पड़ी है। ओवैसी और मौलाना मदनी को तुम लोगों ने रुलाया है। उनके आंसुओ का हम बदला लेंगे।

सीएम योगी को पहले भी मिल चुकी है,धमकी…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इससे पहले भी बम के हमले की धमकी मिली थी। सीएम को ये धमकी पुलिस कंट्रोल रूम 112 के व्हाट्सएप पर भेजे एक मैसेज के जरिए दी गई थी। धमकी देने वाले ने अपना नाम शाहिद बताया और कहा कि तीन दिन में बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी थी। पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसी इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। कंट्रोल रूम यूपी-112 के ऑपरेशन कमांडर सुभाष कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है कि दो अगस्त की शाम को ऑपरेशन इंटरनेट मीडिया के व्हाट्सएप नम्बर पर मैसेज आया कि सीएम योगी को तीन दिन के अंदर बम से उड़ा देंगे। सुभाष ने इसकी जानकारी सम्प्रेक्षण अधिकारी अंकिता दुबे को दी। पुलिस ने मैसेज का स्क्रीन शॉट लेकर खुफिया एजेंसियों को भी दिया है।

इस मैसेज के बाद पुलिस अलर्ट हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। पुलिस अब मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। धमकी देने वाले की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर जांच में लगा दी गई थीं। सर्विलांस और साइबर सेल की टीम समेत पुलिस की कई अन्य टीमें मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही थीं और धमकी देने वाले की लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा था। इस देश में बेख़ौफ़ लोगों की कमी नहीं है, जब वो देश के सबसे बड़े प्रदेश यूपी के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दिया जाये तो आम जनता की क्या दशा होगी ? ऐसे बेख़ौफ़ लोगों को पकड़ने के बाद कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, नहीं तो ऐसे धमकी देने का सिलसिला जारी रहेगा। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000