नक्सलियों का दुस्साहस:मुखबिर की गला काटकर की हत्या,गांव वालों को दी धमकी,मेहनत-मजदूरी पर ध्यान दो,नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

रांची। झारखंड में नक्सलियों ने एक बार फिर से एक नृशंस हत्या को अंजाम दिया। राज्य में नक्सलियों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब मुखबिरी का आरोप लगाकर दिन दहाड़े लोगों का गला काटकर हत्या कर रहे हैं। सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों से मुक्त झारखंड बनाने के लिए उनके खिलाफ अभियान चला रहे हैं। नक्सलियों के अंदर भी इससे लगातार बौखलाहट बढ़ती जा रही है। 14 अगस्त को नक्सलियों से मुठभेड़ में इंस्पेक्टर और कांस्टेबल शहीद हो गए थे।

नक्सलियों ने अब मुखबिरी का आरोप लगाकर एक 62 वर्षीय बुजुर्ग का गला काटकर हत्या कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में आने वाले लोवाबेड़ा गांव में नक्सलियों ने बुजुर्ग रदों सुरीन उर्फ डायबोर ग्रामीण की गला काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं नक्सलियों ने बुजुर्ग के शव के पास एक नोट भी छोड़ा। नोट में गांव वालों के लिए धमकी दी गई है कि वह एसपीओ और पुलिस की मुखबिरी का काम छोड़कर मेहनत मजदूरी करें और खेती बाड़ी पर ध्यान दें नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

इस नृशंस हत्या की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने की है।बता दें कि 62 वर्षीय रदों सुरीन उर्फ डायबोर गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीह गांव के हारीबुरु टोला के रहने वाले हैं। कुछ दिनों से वह लोवाबेरा वनग्राम में रह रहे थे। यहीं पर 19 अगस्त को नक्सलियों ने उनका गला काटकर हत्या कर दी। इस बर्बर हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1 करोड़ का इनामी नक्सली की धर-पकड़ जारी…

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से संयुक्त रूप से 1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा, अनल दा सहित अन्य कुख्यात नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से नक्सली बौखला गए हैं। इस अभियान में कोबरा बटालियन के साथ-साथ सीआरपीएफ भी शामिल है। अभियान से लगातार नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मुठभेड़ में शहीद हुए थे 3 जवान…

बताते चलें कि 14 अगस्त को पश्चिमी सिंहभूम जिले के बीहड़ जंगलों में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हुए थे। इसमें सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान सुशांत कुमार खूंटिया, झारखंड जगुआर के सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और कांस्टेबल गौतम कुमार शामिल हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000