KMP एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा ट्राला और कैंटर में हुई भिड़ंत, चालक के दोनों पैर कटे, पांच लोग हुए घायल

हरियाणा के  बहादुरगढ़ से होकर गुजर रहे केएमपी एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक कैंटर और ट्राले की आमने-सामने की जोरदार टक्कर से 5 लोग घायल हो गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर चालक के दोनों पैर इस हादसे में कट गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया, जहां कैंटर चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया. हादसा बहादुरगढ़ और खरखोदा टोल के बीच में स्थित जसौर खेड़ी गांव के पास हुआ. जानकारी के अनुसार, सुबह के समय जयपुर से सामान लादकर मुजफ्फरनगर जा रहे कैंटर और लुधियाना से सामान उतार कर आ रहे ट्राले के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई.

बताया जा रहा है कि ट्राला चालक को अचानक नींद आ गई, जिसकी वजह से ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ से आ रहे कैंटर से जा टकराया, जिसमें तीन लोग सवार थे. कैंटर चालक की पहचान मुजफ्फरनगर के रहने वाले सागर नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है. भीषण सड़क हादसे में सागर के दोनों पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर कट गए. केएमपी एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस में तैनात पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य सागर कुमार ने बताया कि ट्राला कैंटर के अंदर घुसा हुआ था, जिसकी वजह से कैंटर चालक अंदर ही फस गया. कैंटर को हाइड्रा मशीन और गैस कटर की मदद से काट कर चालक को बाहर निकाला गया. इस हादसे में ट्राला चालक और हेल्पर को भी गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घायलों के बयान लिए जा रहे हैं. घायलों के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000