अंधविश्वास में चाची ने की भतीजे की हत्या, आरोपी चाची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पलामू। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ में अंधविश्वास के चक्कर में एक महिला ने अपनी गोतनी के आठ वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ की रहने वाली सुनीता देवी नामक महिला की छह महीने के बेटे की मौत 28 नवंबर 2024 को हो गई थी। सुनीता अपने बेटे की मौत का कारण अपनी चचेरी गोतनी को मान रही थी। इस क्रम में सुनीता देवी ने अंधविश्वास में आकर अपनी चचेरी गोतनी के बेटे की हत्या कर दी।

रविवार को सुनीता अपनी चचेरी गोतनी के बेटे को अरहर का खेत घुमाने के बहाने अपने साथ ले गई थी। इसी क्रम में सुनीता ने अरहर के खेत में ही आठ वर्षीय बालक प्रेम कुमार सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद महिला वापस अपने घर लौट आई। इधर, बालक के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन बच्चा नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी चैनपुर थाना पुलिस को दी। लिखित शिकायत मिलने के बाद चैनपुर पुलिस ने छानबीन शुरू की।

अनुसंधान के क्रम में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बच्चा अंतिम बार अपनी चाची सुनीता देवी के साथ देखा गया था। पुलिस ने सुनीता देवी से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात को स्वीकार किया। बाद में पुलिस ने सुनीता देवी की निशानदेही पर बालक के शव को बरामद किया। वहीं इस संबंध में चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला के बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चे की मौत के बाद महिला अंधविश्वास में पड़ गई और अपनी चचेरी गोतनी के बेटे की हत्या कर दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000