सड़क दुर्घटना में युवती की मौत के बाद पिता ने सदमे में तोड़ा दम

सुलतानपुर। थाना क्षेत्र के बिरधौरा गांव तिराहे पर सड़क दुर्घटना में भाई के साथ ससुराल जा रही बाइक सवार बहन को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई, भाई की हालत गंभीर है। दूसरी ओर पुत्री की मौत के बाद पिता की भी बेटी की मौत के सदमे में जान चली गई। पिता-पुत्री की मौत से गांव में मातम फैल गया।

रविवार सुबह बल्दीराय थाना क्षेत्र के विरधौरा अपने पिता साधूराम के गांव से किरन (23) पत्नी कुलदीप, अपने भाई सूरज के साथ अपने ससुराल चौधरी पुर थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या जा रही थी। जैसे ही बल्दीराय थाना क्षेत्र के हलियापुर-कुड़वार मार्ग के बिरधौरा तिराहे पर पहुंची, तभी गिट्टी से लदी अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में महिला बाइक से गिर कर ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गई और मौत हो गई। महिला का भाई सूरज बाइक सहित दूसरी तरफ गिर गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज पारा बाजार चंद्र शेखर सोनकर ने बताया कि ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लिया गया है।

किरन का दो वर्ष पूर्व अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना अंतर्गत चौधरीपुर में विवाह हुआ था। उसके कोई बच्चे नहीं हैं। वह पिता की तबियत खराब होने के कारण उन्हें देखने के लिए अपने मायके आयी थी। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहा था, जिसे ग्रामीणों की मदद से हलियापुर सुलतानपुर सड़क पर सैनी तिराहे पर दबोच लिया गया।

घायल भाई सूरज पुत्र साधूराम ने ट्रक चालक दीपक कुमार यादव निवासी बिरईपुर मजरे फलनपुर जनपद प्रतापगढ़ के नाम तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। केस की जांच की जा रही है। दूसरी ओर पुत्री किरन की मौत की का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण पिता साधू राम (50) ने भी दम तोड़ दिया। इससे गांव में कोहराम मच गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000