वाल्दिमीर पुतिन के आने से पहले उनकी तस्वीर की उतारी आरती, काशी में निकला मैत्री मार्च
वाराणसी।एक तरफ रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के आने का शोर है तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विशाल भारत संस्थान की तरफ से भारत-रूस मैत्री मार्च निकाला गया।पीएम मोदी और पुतिन के पोस्टर के साथ निकले मार्च से पहले मेहमान पुतिन के तस्वीर की आरती उतारी गई और ढोल नगाड़े बजाए गए।
पीएम मोदी और पुतिन की तस्वीरों के साथ निकाले गए मार्च में भारत-रूस दोस्ती के नारे गूंजते रहे।मोदी-पुतिन की जोड़ी विश्व को शांति दिलाए ऐसी कामना की गई। लमही में सुभाष भवन से मुंशी प्रेमचंद स्मृति द्वार मार्च भारत-रूस मैत्री मार्च निकाला गया।भारत रूस सम्बन्ध जिन्दाबाद,भारत रूस की दोस्ती,दुनिया के लिए जरूरी जैसे नारे लगाए गए।पुतिन के आने की खुशी उसी तरह मनाई गई, जैसे किसी खास मेहमान के आने पर मनाया जाती है।
विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि भारत और रूस स्वाभाविक मित्र हैं। दोनों एक दूसरे के दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं।मोदी और पुतिन वैश्विक नेता हैं जो अन्य देशों के लोकतंत्र, सीमाओं और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। रूस और भारत मिलकर ही दुनिया को शांति के रास्ते पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन का इस समय भारत आना वैश्विक परिवर्तन का संकेत है। समस्त भारतीयों की ओर से हम उनका स्वागत करते हैं। मोदी और पुतिन मिलकर दुनिया में नया इतिहास रचेंगे।
विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर अर्चना भारतवंशी ने कहा कि भारत और रूस के सम्बन्ध मजबूत होने से सबसे ज्यादा फायदा देश के युवाओं को होगा,क्योंकि रूस की तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य शिक्षा हमारे देश के युवाओं को आगे बड़ाने का काम करेगी और देश को सशक्त बनाएगी।
विशाल भारत संस्थान की डॉक्टर नजमा परवीन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा।मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि भारत रूस मैत्री सम्बन्ध मजबूत हो और विश्व में शांति स्थापना की पहल हो।
इस अवसर पर सत्यम राय,ओम प्रकाश पटेल,सूरज राजभर, अनीश,चंदन,गुलाब चन्द,रमता,शिमला,ज्योति,मैना देवी,इली भारतवंशी,खुशी भारतवंशी,उजाला भारतवंशी,दक्षिता भारतवंशी,शिखा,राधा,संजू,राजकुमारी आदि लोग मौजूद रहे।