बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं के कटेंगे बिजली कनेक्शन, हटेंगे सबमर्सिबल,सीएम योगी के आदेश के बाद ऐक्शन में लखनऊ मेयर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। सीएम ने बड़ा फैसला करते हुए बुध‌वार को सभी जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों,कमिश्नरों को निर्देश दिया कि ऐसे बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों की तलाश की जाए,उनके लिए डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं।आदेश के तुरंत बाद लखनऊ में कार्रवाई शुरू हो गयी।

लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि महाराज जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) का आदेश सर्वोपरि है।अब मैं इसको खुलकर इस पर काम करूंगी और हर विभाग को कहूंगी कि इस पर काम करे।महापौर ने कहा कि बिजली विभाग ने कैसे इनको कनेक्शन दे दिया,आप लाइट हटाइए। जलकल ने कैसे वहां पर सबमर्सिबल लगा दिए,इसको हटाइए।इनका कनेक्शन काटना,इनका सबमर्सिबल बंद करना,जब ये सब काम हम लोग कर देंगे तो ये खुद ही चले जाएंगे।

बता दें कि लखनऊ के हजरतगंज और कृष्णानगर पुलिस ने बुधवार को अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या की तलाश में झुग्गी बस्ती में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान बस्ती में रहने वाले लोगों से दस्तावेज लिए गए,पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए,वह कब से यहां रह रहे हैं,कब आए,कहां काम करते हैं, इन तमाम बिंदुओं पर सवाल जवाब किए।जांच के दौरान 300 से अधिक लोगों के आधार कार्ड,पहचानपत्र और एनआरसी से जुड़े प्रपत्र लिए।

बुधवार दोपहर एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल और हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ डालीबाग झुग्गी बस्ती पहुंचे।पुलिस के पहुंचते ही बस्ती में अफरा-तफरी मच गई।इंस्पेक्टर ने उन्हें समझाते हुए कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है,अपने पहचानपत्र और अन्य दस्तावेज लाएं।एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के निर्देश पर कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह भारी पुलिस बल के साथ विजय नगर स्थित ओशो नगर झुग्गी बस्ती में पहुंचे। करीब 150 लोगों के दस्तावेज लिए।

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा है कि विशेष पुनरीक्षण अभियान में सहयोग के लिए लगे पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ में अवैध प्रवासियों और घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में न जुड़ने दें। द्विवेदी ने कहा है कि अवैध तरीके से रह रहे घुसपैठियों,अवैध प्रवासियों,रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की पहचान को लेकर भी कार्यकर्ता विशेष अभियान चलाएं। द्विवेदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ में अवैध रूप से रह रहे 50,000 से अधिक रोहिंग्या, बांग्लादेशियों को चिन्हित कर लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000