सुभासपा मुखिया ओपी राजभर का बड़ा दावा,लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल भाजपा में होंगे शामिल

लखनऊ। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की सियासत को गरम कर दिया है। अब ओपी राजभर के दिए गए बयान के से यूपी में उठा पटक वाली सियासत तेज हो गई है। ओपी राजभर ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी को छोड़ बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। महाराष्ट्र की तरह यूपी में भी बड़ा उलटफेर होगा।

ओपी राजभर ने कहा कि इस संबंध में अंदरखाने बातचीत चल रही है। लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल पाला बदल लेंगे। ओपी राजभर ने कहा कि विधानसभा में सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे (शिवपाल सिंह यादव) भाजपा में शामिल होने की बात कही थी जिस पर शिवपाल ने भी उन्हें आश्वासन दिया था। ओपी राजभर ने कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में शिवपाल सपा को जिताने के लिए नहीं भाजपा को जिताने के लिए काम कर रहे हैं। यह मेरा ही दबाव है कि एसी में बैठकर राजनीति करने वाले अखिलेश यादव आज उपचुनाव में जीत के लिए गांव-गांव भटक रहे हैं।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव अपनी बेबाकी के लिए अक्सर जाने जाते हैं। हाल ही में शिवपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने व्यक्तिगत संबंधों की चर्चा करते हुए यह कह दिया था कि वह जब चाहें सीएम योगी से फोन पर बात कर सकते हैं। ऐसे में सुभासपा मुखिया ओपी राजभर ने बड़ा दावा करते हुए उनके बीजेपी में शामिल होने की बात कही है, जो अखिलेश यादव को काफी नुकसान पहुंचा सकती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000