विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

पांचवें प्रेमी के साथ फुर्र हुई तीन बच्चों की मां,बच्चो के साथ पोस्टर लेकर ढूंढ रहा पति

आजमगढ़। प्रेम में सबकुछ कर जाने को प्रेमी तैयार हो जाते हैं, फिर क्या उम्र क्या बच्चे और क्या रिश्ते नाते सबकुछ को दांव लगाने से भी पीछे नहीं रहते। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां अपने पांचवें प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। पति अपने मासूम बच्चों के साथ हाथ में पोस्टर लेकर पत्नी को ढूंढने में लगा है, लेकिन अभी तक पत्नी का कुछ पता नहीं लगा है। पति ने थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पति अनिल राजभर ने पुलिस को बताया कि वह काम के सिलसिले में चंडीगढ़ गया था। यहां उसकी मुलाकात रीना नाम की युवती से हुई थी। यह दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने विंध्याचल मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद वह अपनी पत्नी रीना को लेकर गांव आ गया और दोनों राजी खुशी से रहने लगे। सबकुछ सही चल रहा था और रीना ने एक बेटी को जन्म दिया। उसके बाद दो जुड़वा बेटे भी पैदा हुए।

अनिल ने बताया कि शादी के 9 साल बीत गए पता ही नहीं चला। रीना अक्सर बोला करती थी कि उसके कई फ्रेंड है पर उसने सभी को छोड़ दिया है, क्योंकि वो अपना सारा जीवन पति के साथ ही गुजारना चाहती है। इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, क्योंकि पारिवारिक जीवन ठीक चल रहा था। उसे पत्नी पर पूरा भरोसा था और वो उससे बहुत प्रेम भी करता था। अनिल ने बताया कि जब वह काम के सिलसिले में बाहर जाता था तो उसकी पत्नी किसी से बात करती थी। एक दिन उसने पत्नी से पूछा कि इतनी देर किससे बात करती हो तो वह टालमटोल करने लगी। फिर 3 अगस्त रात 8 बजे रीना के पास किसी का फोन आया और वो शौच करने का बहाना बनाकर घर से निकल गई। काम से लौटने के बाद जब पत्नी उसे घर पर नहीं मिली तो उसने बच्चों से पूछा कि मम्मी कहां हैं, इस पर बच्चों ने जवाब दिया कि वो शौच करने बाहर गई है।

अनिल ने बताया कि काफी देर इंतजार करने के बाद उसने पत्नी को इधर-उधर ढूंढना शुरू किया पर वो कहीं नहीं मिली। फिर 4 अगस्त को उसने थाने में पत्नी के गुमशुदगी होने की शिकायत दर्ज कराई। एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस पत्नी को ढूंढ नहीं पाई है। बेटी चार साल की और दोनों बेटे अभी सिर्फ दो साल के हैं। अनिल का कहना है कि उसकी पत्नी कई शादी कर चुकी है, वो ज्यादा दिन किसी के साथ नहीं ठहर पाती है। वो 9 साल सिर्फ उसी के साथ रही है। रीना अब तक कोई लोगों को धोखा दे चुकी है। पति को छोड़कर पाकिस्तान से भारत आई सीमा गुलाम हैदर और भारत से पाकिस्तान गई अंजू की तरह रीना भी अपने 3 बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000