बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर टहल रहे युवक को गोली मारकर की हत्या

मेरठ। घर के बाहर टहल रहे युवक की पहले हमलावरों ने काफी समय तक रेकी की और उसके बाद कनपटी पर युवक को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ हालत में युवक के जमीन पर गिरते ही हत्यारे मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी एवं सीओ ने मामले की जानकारी ली। महानगर के नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म निवासी-22 वर्षीय अमान खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने के लिए निकला था। पैदल ही घर से निकलकर टहलने के लिए चला युवक तकरीबन 150 मीटर दूर मोहल्ला करीमनगर तक पहुंच गया। उसके बाद वह रास्ते में टहलता रहा। इसी बीच उसके पीछे लगे हमलावर लगातार उसकी रेकी करने में लगे रहे।
जैसे ही हमलावरों को मौका मिला तो नजदीक पहुंचकर उन्होंने अमान की कनपटी से असलहा सटाया और गोली मार दी।

गोली लगने के बाद खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरे अमान को मरा समझकर हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग तुरंत युवक को उठाकर अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह एवं सीओ सिविल लाइन फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की छानबीन करते हुए आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हमलावरों की तलाश में एसओजी एवं नौचंदी पुलिस की तीन टीमें गठित कर लगाई गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |     स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, क्षेत्र में हड़कंप     |     युवक ने धारधार हथियार से की भाई हत्या, नशे का आदि था मृतक     |     ग्रीन यूपी मिशन के तहत जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे,लखनऊ मंडल में लगेंगे सबसे अधिक चार करोड़ पौधे     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,तीन जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 9 बदमाश गिरफ्तार     |     पति के साथ 17 म‌ई को लिए सात फेरे,18 को पहुंची ससुराल,सुहागरात के दूसरे दिन प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार     |     पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के सामने चुनौती, आतंकियों की घाटी में नई चाल     |     ज्योति मल्होत्रा का सामने आया अयोध्या कनेक्शन,राम मंदिर के पास बनाया वीडियो,शेयर की अहम जानकारियां     |     अजरबैजान की उल्टी गिनती शुरू,उसके दुश्मन से भारत ने की 720 मिलियन डॉलर की डील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000