पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली दूसरा साथी हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार देर रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक गौ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर गौ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाए गया। इसके तहत रविवार देर रात शाहगंज खेतासराय और एसओजी की संयुक्त टीम की अरन्द नहर के पास गौ तस्करों से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने गौ तस्करों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें एसओजी प्रभारी आदेश त्यागी बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। वहीं, इसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर अरन्द नहर के पास गौ तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गौ तस्कर की फायरिंग में स्वाट टीम प्रभारी आदेश त्यागी बाल-बाल बच गए। गोली उनके बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी हारून उर्फ तुआफ कंकाली घायल हो गया। वहीं, उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। एसपी सीटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बिना नम्बर की एक पिकअप, चार गोवंश, एक देशी तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस बरामद किया। सरपतहां थाने के रहने वाले गिरफ्तार गौ तस्कर घायल हारून उर्फ तुआफ कंकाली पर 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000