बाइक सवार बदमाशों ने जिम से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ की फायरिंग, बीच में बैठे युवक की गोली लगने से हुई मौत

यूपी के गाजीपुर जिले में बुधवार शाम सनसनीखेज घटना घटी। मरदह थाना क्षेत्र का सिरसी मौजा गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने जिम से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोली लगने से बाइक पर बीच में बैठे युवक की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सरेराह घटी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवानों ने आसपास के इलाकों में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। बस्तपुर गांव निवासी शिवमूरत राजभर (24) अपने मित्र सचिन राजभर और देवदास के साथ एक ही बाइक पर प्रतिदिन की तरह मरदह-कासिमाबाद बाईपास मार्ग पर स्थित जिम गया था। जिम बंद होने के कारण देर शाम तीनों मित्र घर वापस लौट रहे थे। कंसहरी गांव के पास दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद को देखने के लिए तीनों बाइक सवार मौके पर रुक गए।

इसके कुछ देर बाद तीनों बाइक से सिरसी मौजा से हरिकरनपुर चट्टी जाने वाले मार्ग के तरफ जैसे ही बढ़े कि दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान शिवमूरत राजभर के कंधे से होते हुए सीने में गोली जा लगी। तीनों युवक बाइक सहित खेत में गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर हथियार लहराते भाग गए। इधर, गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और गंभीर रूप से घायल शिवमूरत राजभर को उपचार के लिए मऊ जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ओमवीर सिंह, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के नेतृत्व में आसपास थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंच गई। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर छानबीन जारी है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

बेटा फौज में जाने की कर रहा था तैयारी…

देश सेवा की जज्बा लिए शिवमूरत राजभर सेना में भर्ती होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था। इसके लिए वो जिम भी जाता था, लेकिन उसे क्या पता कि उसका सपना अधूरा रह जाएगा। हत्या की घटना ने परिवार ही नहीं पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। हत्यारों ने जहां मां की गोद सूनी कर दी, वहीं एक वृद्ध पिता का सहारे को छीन लिया। पुत्र के शव से लिपटकर बिलख रहे भूतपूर्व सैनिक पिता के आंखों से गिर रहे आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बस्तपुर गांव निवासी शिवमूरत राजभर (24) चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई शिव प्रसाद की शादी हो चुकी है। शिवमूरत के पिता विंध्याचल राजभर भूतपूर्व सैनिक हैं। जिनकी तरह वह भी देश की सेवा के लिए फौज में जाने का सपना संजोए तैयारी कर रहा था। मां चिंता देवी भी अब बेटे के शादी को लेकर सोचने लगी थी। लेकिन, भाग्य में तो मंजूर कुछ और ही था। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पुलिस ने जलती चिता पर पानी डाल कर बुझाई आग, फिर अधजले शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जानें क्या है मामला     |     दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; कार में बैठकर आए हमलावरों ने की 10 राउंड फायरिंग     |     करणी सेना के साथ राजा भइया, सपा सांसद के खिलाफ कल आगरा में बड़ा संग्राम     |     अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लग्जरी कार फार्च्यूनर में बरामद हुआ ढाई क्विंटल से अधिक गांजा     |     नदी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत     |     मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 100 फीट की ऊंचाई से गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत     |     बीजेपी की बाइक रैली में मारपीट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर चाकू से हमला     |     पार्षद ने नगर निगम डिपो प्रभारी को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, घटना से सनसनी का माहौल     |     आकाशीय बिजली का कहर; मां-बेटे पर गिरी बिजली, बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर     |     फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने के मामले में कांग्रेस नेता समेत 8 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000