एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ा जमीन के पैमाईश के लिए लेखपाल ने व्यक्ति से मांगी थी रिश्वत

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के राजातालाब तहसील में कार्यरत बरकी क्षेत्र के लेखपाल राजेंद्र प्रसाद को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी यूनिट ने बुधवार को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज करा कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। बरकी गांव निवासी मनीष कुमार सिंह की जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट लगानी थी। मनीष के अनुसार, बड़ागांव थाना क्षेत्र के चिउरापुर गांव का निवासी लेखपाल राजेंद्र प्रसाद जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट लगाने के लिए 10 हजार रुपये घूस मांग रहा था। राजेंद्र प्रसाद का कहना था कि पैसे मिलेगा तभी काम होगा।

केमिकल लगे रिश्वत के रुपये गिनने पहुंची टीम…

इस पर मनीष ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी यूनिट से संपर्क किया और पूरी बात बताई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने मनीष को केमिकल लगे हुए 10 हजार रुपये के नोट दिए। कहा कि ओवरब्रिज के नीचे जंसा मार्ग पर बुधवार को लेखपाल राजेंद्र प्रसाद को बुलाकर पैसा दे दें। मनीष के बुलाने पर राजेंद्र प्रसाद पैसे लेने आया। राजेंद्र नोट पकड़ा ही था कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी यूनिट के प्रभारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह और इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह की टीम ने उसे दबोच लिया। राजेंद्र प्रसाद का हाथ धुला कर उसे रोहनिया थाने ले जाया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।

लेखपाल बोला- विश्वास में धोखा हो गया…

लेखपाल राजेंद्र प्रसाद के रंगेहाथ पकड़े जाने की सूचना पर राजातालाब तहसील के लेखपालों में हड़कंप मच गया। देर शाम तक कई लेखपाल रोहनिया थाने के बाहर और उसके आसपास मौजूद रहे। वहीं, गिरफ्तार किए गए लेखपाल राजेंद्र प्रसाद का कहना था कि विश्वास में धोखा हो गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000