भाजपा नेता अपर्णा यादव का संभल बवाल पर आया रिएक्शन, गुंडई बर्दाश्त नहीं करेगी योगी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मामले में भारतीय जनता पार्टी की नेता महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का रिएक्शन आया है।अपर्णा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसी भी प्रकार से गुंडई बर्दाश्त नहीं करेगी,जरूरत पड़ने पर सशस्त्र बल की सहायता ली जाएगी।अपर्णा ने इससे पहले ने जिला अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

करहल विधानसभा चुनाव में सवाल पर अपर्णा यादव ने बोलने से इनकार कर दिया।कहा कि वह महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर बात करेंगी।अपर्णा ने कहा कि वर्तमान समय में लड़के व लड़कियों के दायित्व समाज के प्रति शिक्षा में शामिल करने के लिए प्रदेश सरकार को ड्राफ्ट बनाकर देंगी।

अपर्णा यादव ने कहा कि महिलाएं समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। महिला आयोग अपना काम कर रहा है। इसके अलावा स्टेट फोर्स भी अपना काम कर रही है। पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है। समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज को आगे आने होगा।आज कुछ बच्चियों से मुलाकात भी किया और बात भी की। उनसे बात करने के पर पता चल रहा है कि छोटी-छोटी बच्चियां अपने घरों से भाग जा रही है। हमें इन बच्चियों को सामाजिक रूप से भी शिक्षित करने की जरूरत है। इसके लिए वह प्रदेश सरकार को पत्र लिखेंगी।

अपर्णा यादव ने कहा कि पुलिस तो अपना काम कर रही है, लेकिन हमें भी सामाजिक रूप से अपनी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। बच्चे अगर अपनी सुरक्षा से भाग रहे हैं तो इसमें माता-पिता का भी एक अहम रोल होता है।माता पिता को इसकी जानकारी करनी चाहिए कि बच्चे कहां बात कर रहे हैं। महिला आयोग से लेकर वन स्टाफ सेंटर भी अपना काम कर रहा है।बच्चों के लिए पाठ्यक्रम में नैतिक विज्ञान का भी होना आवश्यक है।

अपर्णा यादव ने कहा कि नैतिक विज्ञान के प्रति बच्चों और बच्चियों को सिखाया जाए। गुड टच बैड टच और क्राइम रेप के विषय में में भी बच्चों को बताया जाना चाहिए। समाज के प्रति जो बच्चों के भी दायित्व हैं। उनको भी सिखाया जाना चाहिए। आज महिला संबंधी अपराधों को लेकर थाना स्तर पर काउंसलिंग की जा रही है।

कुंदरकी में सपा की हार और भाजपा की जीत पर अपर्णा यादव ने कहा कि राष्ट्रीय चिंतन पर लोगों ने वोट दिया है।अपर्णा ने कहा कि यूपी का मुख्यमंत्री हमेशा बड़े कद का होता है। मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के लिए लगातार कैंपेनिंग की। जो व्यक्ति राष्ट्रीयता के साथ है वह भाजपा के साथ है इसलिए वह अन्य विचारधारा के लोगों को वोट नहीं करेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000